Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान कोहली से मजे लेना जडेजा को पड़ गया भरी, विराट ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खिलाड़ी इन दिनों खेल के मैदान की बजाय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस बीच खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों से काफी हंसी-मजाक करते भी नजर आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। बुधवार को रविंद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कप्तान विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में किंग कोहली से मजे लेने की कोशिश की, हालांकि उनकी यह कोशिश खुद उन पर भारी पड़ गई।

कप्तान कोहली से मजे लेने की कोशिश करने वाले रविंद्र जडेजा को विराट ने अपनी हाजिरजवाबी से न सिर्फ चुप कराया बल्कि ट्रोल भी कर दिया। अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए जडेजा ने कैप्शन में लिखा, 'देखो भई, मैंने नहीं बोला है रिव्यू लिने को।' इस पोस्ट में उन्होंने हैशटैग- डीआरएस का इस्तेमाल करते हुए विराट कोहली को टैग भी किया है।

और पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया झूठा, याद किया 24 साल पुराना किस्सा

विराट कोहली ने इस पोस्ट में हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट करके उल्टा जडेजा को ट्रोल कर दिया। उन्होंने लिखा,'तुम्हें तो हमेशा आउट ही लगता है। रिव्यू लेने के बाद ही सब डाउट आते हैं तुम्हें।'

जडेजा ने इस बात को यहीं पर नहीं छोड़ा और रिप्लाई करते हुए लिखा- अब 15 सेकंड के बाद बताऊंगा।

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली बतौर खिलाड़ी जितने शानदार रहे हैं, डीआरएस के चक्कर में हमेशा गलती कर बैठते हैं और ज्यादातर टाइम अपना रिव्यू खराब कर बैठते हैं।

और पढ़ें: कोरोना के चलते PCB ने रद्द किया पाकिस्तान का प्रैक्टिस कैम्प, लेकिन इस खिलाड़ी ने की पार्टी

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा की इस पोस्ट पर माइकल वॉन ने भी कॉमेंट किया। हालांकि उन्होंने जडेजा की दाढ़ी की तारीफ करते हुए लिखा- तुम्हारी दाढ़ी काफी बेहतर है रॉकस्टार।'

देखें पोस्ट:

Story first published: Thursday, June 11, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+