मीरपुर (ढाका| आज भारत और बांग्लादेश के बीच में एशिया कप का फाइनल खेला जायेगा लेकिन इस मैच के जरिये बांग्लादेश ने एड के जरिये एक डर्टी गेम खेला है। जी हां हम उसी विज्ञापन की बात कर रहे हैं जिसमें बांग्लादेशी तस्कीन अहमद गेंदबाज के हाथ में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सिर दिखाया गया है।
जिसके बारे में जब भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री से मीडिया ने सवाल किये तो उन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं क्योंकि वो न्यूज पेपर नहीं पढ़ते हैं। शास्त्री का इस विवादित मुद्दे पर यूं चुप रहना साबित करता है कि वो और उनकी टीम अब पूरी तरह से फाइनल मुकाबले में अपने खेल के जरिये ही बांग्लादेश को जवाब देगी।
LOL ... Bangladesh Yeh Thora Sa Ziyadah Ho Gaya Wese :-) #IndVBan pic.twitter.com/3OGZXzsLd5
— Sir Javed Miandad (@SirJohnRoe) 4 March 2016
मालूम हो कि आज शाम 7 बजे मीरपुर में भारत-बंग्लादेश का फाइनल मुकाबला होना है। भारत ने जहां अपने सारे लीग मैचों को अच्छे से जीतकर फाइनल में जगह बनायी है वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश का प्रदर्शन भी सीरीज में बढ़िया रहा है। इसलिए आज मैदान में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।