33 साल छोटी प्रेमिका से 75 साल के महानतम खिलाड़ी पेले ने की तीसरी शादी
रियो डी जेनेरियो। फुटबाल के पितामह कहे जाने वाले ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी ने तीसरी बार शादी कर ली है।
आपको बता दें कि वर्ल्ड के महानतम फुटबाल खिलाड़ी माने जाने वाल पेले ने अपनी साथी मार्सिया चेबेले के साथ साओ पाउलो में शादी के बंधन में खुद को बांध लिया। पेले जिनकी उम्र 75 साल है, वो पिछले 6 साल से 42 साल की मार्सिया को डेट कर रहे थे।
पेले और मार्सिया की मुलाकात आज से 36 साल पहले हुई थी
पेले और मार्सिया की मुलाकात आज से 36 साल पहले 1980 में न्यूयार्क में हुई थी लेकिन साल 2010 से दोनों ने डेटिंग शुरू की। पेले इससे पहले दो शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी रोसमेरी चोलबी से हुई थी जिनसे उनको तीन बच्चे हैं जबकि उनकी दूसरी शादी अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से हुई थी, इस शादी से भी पेले को दो बच्चे हैं।
Amor definitivo. ❤️ pic.twitter.com/xqXSDMi5BF
— Pelé (@Pele) 10 July 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
