For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष बनने पर पहली बार बोले रवि शास्त्री, कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 39वें अध्यक्ष के रूप पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कार्यभार संभाला। जिसके बाद क्रिकेट जगत में लगभग हर ओर बीसीसीआई में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से सौरव गांगुली और मुख्य कोच रवि शास्त्री की कोई मुलाकात नहीं हुई है। इस बीच एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली को बधाई देते हुए कहा की यह भारतीय क्रिकेट का सुनहरा दौर है।

रवि शास्त्री ने कहा,' मैं सौरव को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। बतौर अध्यक्ष उनकी नियुक्ति इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है। वह हमेशा से ही स्वाभाविक लीडर रहे हैं।'

और पढ़ें: एमएस धोनी के संन्यास के सवाल पर भड़के रवि शास्त्री, आलोचकों को कहा- पहले जूते के फीते बांधना सीखो

उन्होंने कहा कि सौरव गांगुली की भारतीय क्रिकेट में एंट्री हर हाल में जीत का परिचायक है।

रवि शास्त्री ने कहा, 'जब उनके जैसा कोई व्यक्ति बीसीसीआई का अध्यक्ष बनता है, जो कि पिछले 4-5 साल पहले ही क्रिकेट प्रशासन में एंट्री कर चुका हो, तब यह भारतीय क्रिकेट के लिए हल हाल में जीत-जीत (विन-विन) वाली स्थिति होती है। क्योंकि उसे खिलाड़ियों की समस्याओं से लेकर प्रशासनिक तौर तरीकों का तजुर्बा हासिल हो चुका है।'

रवि शास्त्री ने कहा कि सौरव गांगुली के लिए यह आसान नहीं होगा लेकिन उनमें वो प्रतिभा है जो बीसीसीआई की खोई हुई साख को वापस ले आयेंगे।

उन्होंने कहा, 'यह बीसीसीआई के लिए मुश्किल समय है और अपनी कम हुई साख को वापस चमकाने के लिए अभी बहुत काम करना है। सौरव गांगुली इस काम में माहिर हैं और वह इसे जरूर करके दिखायेंगे।'

और पढ़ें: जब अपने पहले सेलेक्शन ट्रॉयल में फेल हो गए थे सचिन तेंदुलकर, जानें क्या थी कहानी

आपको बता दें कि सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली मुलाकात होने की संभावना है। इससे पहले गांगुली कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ अलग से बैठक कर चुके हैं जिसमें कोच रवि शास्त्री शामिल नहीं थे।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+