For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- क्रिकेट से जुड़े रहना अच्छा लगता है

नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के कमिश्नर के रूप में चुना गया है। वहीं शास्त्री नई भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एलएलसी एक पेशेवर आयोजन है जिसमें दुनिया भर के सभी रिटायर्ड खिलाड़ी खेलते दिखाई देते हैं और यह अगले साल शुरू होने के लिए तैयार है। एलएलसी का पहला सीजन जनवरी 2022 में हो सकता है ।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : फ्लाॅप साबित हुए वो 3 बल्लेबाज, जो उड़ाते हैं गेंदबाजों की धज्जियां

शास्त्री ने जताई खुशी

शास्त्री ने जताई खुशी

शास्त्री अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित और खुश हैं। उन्होंने कहा कि खेल से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है और एलएलसी के सभी दिग्गजों से मिलना बहुत मजेदार होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टीम इंडिया के साथ शास्त्री का कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने टी20 विश्व कप के रूप में आखिरी बार अपनी भूमिका निभाई।

शास्त्री ने क्रिकवायर के हवाले से कहा, "क्रिकेट से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है, विशेष रूप से खेल के पुराने दिग्गजों से जो अपने समय के दाैरान चैंपियन रहे हैं। कुछ गंभीर क्रिकेट के साथ यह काफी मजेदार होने वाला है। इन दिग्गजों के पास साबित करने के लिए कुछ भी नया नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इसके साथ कैसे न्याय करते हैं।"

एलएलसी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं

एलएलसी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं

59 वर्षीय शास्त्री की राय थी कि एलएलसी एक अनूठी पहल है और वह इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। एलएलसी के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि उन्हें अपने मामलों को संभालने के लिए शास्त्री से बेहतर व्यक्ति नहीं मिल सकता था। वह न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में खेल की बड़ी पहचान है। शास्भी ने कहा, "मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह एक अनूठी पहल है और हम आगे बहुत उज्ज्वल भविष्य देखते हैं।"

2017 में बने थे भारतीय टीम के कोच

2017 में बने थे भारतीय टीम के कोच

12 जुलाई 2017 में शास्त्री ने अनिल कुंबले की जगह लेकर मुख्य कोच का पद संभाला था। इससे पहले वह 2014 से 2016 तक टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके थे। उनके कार्यकाल में भारत कोई आईसीसी ट्राॅफी तो नहीं जीत सका, लेकिन पिछले 4 सालों में टीम का दबदबा खूब रहा है। शास्त्री ने उन खिलाड़ियों को पहचान की जो आईपीएल में जबरदस्त खेले। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम सुपर 12 में ही बाहर हो गई थी। हालांकि टूर्नामेंट समाप्ति के बाद शास्त्री ने साफ कहा कि जो टीम चुनी गई थी उसको लेकर उनकी या फिर विराट कोहली की राय नहीं ली गई थी। शास्त्री के कोच रहते भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट सीरीज जीती। उनके कार्यकाल में भारत ने 42 में से 24 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की तो 79 वनडे में से 53 में जीत दर्ज की। टी20आई की बात करें तो शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम 67 मैच खेली, जिसमें 43 मैच जीते। शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम का सभी फाॅर्मेट में जीत का प्रतिशत 65 फीसदी रहा।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 14:48 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+