For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कार्यकाल खत्म होने पर रवि शास्त्री ने लिखा भावुक संदेश, रोहित-रहाणे-कोहली का लिया खास नाम

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप की समाप्ति के साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। रवि शास्त्री लगभग 7 सालों तक भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे और लगभग 5 साल तक टीम के कोच की भूमिका अदा की। बीसीसीआई ने रवि शास्त्री के जाने के बाद राहुल द्रविड़ को टीम का नया हेड कोच चुन लिया गया है और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिये टीम के साथ जयपुर पहुंच भी गये हैं। इस बीच रवि शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडेल से सभी का धन्यवाद करते हुए भावुक मैसेज लिखा है जिसमें उन्होंने टीम के साथ अपने सफर को काफी यादगार बताते हए सभी का धन्यवाद किया है।

और पढ़ें: T20 मैचों में ओस से बचने के लिये आकाश चोपड़ा ने दिया अजीब सुझाव, बताया कैसे कम करे टॉस का प्रभाव

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा,'अब जब पेन्नी गिर गई है तो आप सभी का मुझे इस यादगार सफर का हिस्सा बनाने के लिये धन्यवाद., यादें जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहने वाली हैं। मैं अपनी टीम का हमेशा समर्थन करता रहूंगा जब तक कि मैं खेल को देखना नहीं छोड़ूंगा। शास्त्री ने अपने ट्वीट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को भी टैग किया।'

रवि शास्त्री ने भारत के लिये 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले और साल 2014 में भारतीय टीम के डायरेक्टर के तौर पर टीम से जुड़े और अपने नेतृत्व में विराट सेना को टेस्ट प्रारूप की नंबर 1 टीम बना दिया और इंग्लैंड में खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी ले गये।हालांकि उनके करियर का अंत एक खराब मोड़ के साथ हुआ जहां पर उनकी टीम टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। यूएई में खेले गये इस टी20 विश्वकप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मात खा गये।

और पढ़ें: IND vs NZ: सबा करीम ने चयनकर्ताओं की सोच पर उठाये सवाल, कहा- इतने ओपनर्स किसलिये

इस हार के चलते भारतीय टीम को सुपर 12 स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है, जिसाक आगाज 17 अक्टूबर से होना है। राहुल द्रविड़ के लिये बतौर फुल टाइम हेड कोच यह पहला असाइनमेंट होने वाला है।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+