बौखला गये हैं शास्त्री इसलिए गांगुली पर आग उगल रहे हैं: गंभीर
नई दिल्ली। रवि शास्त्री पर इस समय चौतरफा हमला हो रहा है। हेडकोच ना चुने जाने की वजह से शास्त्री ने जिस तरह अपना गुस्सा सौरव गांगुली पर निकाला वो उन पर भारी पड़ता दिख रहा है।
शास्त्री पर सबसे तीखा हमला बोला है टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे बेहतरीन खिलाड़ी गौतम गंभीर ने। गंभीर ने शास्त्री को इस बात के लिए गलत ठहराते हुए उल्टा सवाल ही कर दिया कि टीम के 18 महीने तक डायरेक्टर बने रहने पर आखिर उन्होंने किया क्या? पहले इस बात का जवाब वो दें और उसके बाद वो गांगुली पर आरोप लगाये।
अनिल कुंबले कोच की पोस्ट के लिए बेस्ट च्वाइस हैं, वो मेहनती और ईमानदार खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि टीम इंडिया उनकी कोचिंग में बढ़िया प्रदर्शन करेगी, इस बात के लिए हमें उनका सपोर्ट करना चाहिए।
गंभीर का गु्स्सा यहीं पर खत्म नहीं हुआ, उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री को बस बड़ी-बड़ी बातें करनी आती है। कोच नहीं बनने के कारण वो गुस्से में बौखला गये हैं और बौखलाहट में इस तरह से अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
