For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर ने किया धोनी को सीधा इग्नोर, नहीं मिलाया हाथ, देखें वीडियो

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे महान क्रिकेटरों का करियर वक्त से पहले खत्म कप्तान धोनी के कारण हो गया। युवी के पिता योगराज सिंह ने तो खुले तौर पर कई बार धोनी पर इल्जाम भी लगाया।

लेकिन सहवाग, गंभीर और युवी ने इस विषय पर कभी भी खुलकर नहीं कहा। सहवाग ने तो अब संन्यास ले लिया और लंबे वक्त के बाद युवी की वापसी टीम में हुई लेकिन दिल्ली के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज गौतम गंभीर आज भी टीम इंडिया की जर्सी से दूर है। गंभीर और धोनी के बीच की खाई को इन दिनों तेजी से हवा दे रहा है वो वीडियो जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो दिल्ली और झारखंड के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का है जिसमें गंभीर और धोनी भी खेल रहे थे। दिल्ली की टीम की जीत के बाद धोनी ने दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए हाथ मिलाया और इसी क्रम में वो गंभीर के पास पहुंचे लेकिन गंभीर उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ गये, हालांकि धोनी ने गंभीर के लिए थोड़ा इंतजार भी किया लेकिन गंभीर ने उनकी तरफ देखा तक नहीं।

आप भी देखिये यह वीडियो..

Gambhir Ignores MS Dhonis Appreciation! Posted by CricRoundup on Friday, December 25, 2015

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+