गिल और पंत की बातचीत से हो गया था यकीन, रवि शास्त्री ने याद किया गाबा जीत का दिलचस्प वाकया
नई दिल्लीः भारत ने साल 2021 की शुरुआत में गाबा में जो जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की थी वह उसके टेस्ट इतिहास की महानतम जीत मानी जा सकती है। टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ी उस मैच में नहीं खेल पा रहे थे और टीम इंडिया ब्रिसबेन में अंतिम दिन 328 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। यह एक ऐसा मैदान था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 1988 से कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारा था लेकिन ऋषभ पंत ने भारत को जीत का रास्ता दिखाया और कुछ इसी तरह का कारनामा कर दिया जिस तरह से हम वीवीएस लक्ष्मण के 281 रन और हरभजन सिंह की हैट्रिक को याद करते हैं।

दो युवा लड़के आपस में बात कर रहे थे
इस सीरीज को लेकर तत्कालीन कोच रवि शास्त्री ने कुछ दिलचस्प बात बताई है जो उस टेस्ट के पांचवें दिन चाय काल के समय हुई थी। रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर चैट करते हुए बताया, "मुझे लगता है कि यह अविश्वसनीय है, खासकर आखिरी दिन पर। मैं हमेशा से जानता था जब चाय का समय हो और हमारे 3 विकेट गिर चुके हो तो ऋषभ पंत से कुछ भी बात करने का कोई तुक नहीं है। मैं यह तो नहीं बता सकता कि बातचीत क्या हुई थी। लेकिन तब दो युवा लड़के आपस में बात कर रहे थे यह थे- शुभमन गिल और ऋषभ पंत। गिल ने बहुत ही बेहतरीन 90 रन बनाकर भारत की पारी को सेट कर दिया था।"

'मैंने कहा- जो कर रहे हो, जारी रखो'
रवि शास्त्री कहते हैं वे कुछ समय के लिए रुके, उन्होंने बात सुनी और फिर वह सीधे चले गए और तब उन्होंने कहा कि बातचीत जारी रखो। शास्त्री कहते हैं किं, उसके अलावा मैंने कुछ नहीं कहा। लेकिन मेरे दिमाग में था कि यह लड़के इस टारगेट को हासिल करने के लिए जा रहे हैं। क्योंकि मैं इसी तरह की क्रिकेट को पसंद करता हूं। हो सकता है कि ऐसा करने में आपको हार मिले लेकिन अगर आप जीत जाते हैं तो यह एक अविश्वसनीय जीत होगी और यही काम करने के लिए हम वहां थे।
NZ vs BAN: न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने ठोका साल 2022 का पहला इंटरनेशनल शतक

भारतीय क्रिकेट का सबसे सुनहरा पल
भारत ने ना केवल वह मुकाबला जीता बल्कि आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर दूसरी बार लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज में हराया। इससे पहले भारत ने 2018-19 में भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। ऋषभ पंत ने बहुत ही बेहतरीन 89 नाबाद रन बनाए थे चेतेश्वर पुजारा ने भी अर्धशतक लगाया था और यह रवि शास्त्री की कोचिंग में आज भी भारतीय क्रिकेट का सबसे सुनहरा पल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
