For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री ने कहा, अश्विन-जडेजा नहीं बल्कि ये है विदेशी दौरों पर टीम का नंबर वन स्पिनर

नई दिल्ली। जब बात सीमित ओवर के क्रिकेट की आती है तो कुलदीप यादव और चहल की जोड़ी भारत की सीनियर स्पिन जोड़ी अश्विन और जडेजा पर भारी पड़ती है। कुलदीप यादव कलाई के स्पिनर होने के साथ ही चाइनामैन गेंदबाज हैं जो क्रिकेट में एक दुर्लभ विधा मानी जाती है। एक तरफ जहां कुलदीप वनडे क्रिकेट में सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं तो अब उनको टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने लगा है। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सिडनी टेस्ट में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में पांच विकेट लिए थे।

'कुलदीप हैं अश्विन और जडेजा से आगे'

'कुलदीप हैं अश्विन और जडेजा से आगे'

विदेशी दौरों पर कुलदीप यादव की अहमियत पर बात करते हुए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कलाई के स्पिनर टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अहम होंगे और कुलदीप देश के नंबर एक स्पिनर के तौर पर अश्विन और जडेजा से आगे हैं। शास्त्री ने कहा, 'वह विदेशी दौरे पर पांच विकेट ले चुके हैं, ऐसे में वह हमारे मुख्य स्पिनर होंगे। अगर हमको केवल एक ही स्पिनर खिलाने की नौबत आएगी तो कुलदीप को प्राथमिकता दी जाएगी।'

INDvNZ, 1st T-20, Preview: वनडे सीरीज की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा भारत

'कलाई का स्पिनरों का समय'

'कलाई का स्पिनरों का समय'

शास्त्री ने इस दौरान अश्विन की खराब फिटनेस का हवाला देते हुए कहा कि सभी का समय आता है लेकिन अब कुलदीप हमारे नंबर एक ओवरसीज स्पिनर हैं। शास्त्री ने कहा, 'जिस तरह से कुलदीप ने सिडनी में गेंदबाजी की उससे मैं काफी प्रभावित हूं। ये समय कलाई के स्पिनरों का होने जा रहा है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।' गौरतलब है कि कलाई के स्पिनर किसी भी पिच पर गेदं को टर्न कराने की काबिलियत रखते हैं।

कुलदीप के पास शानदार विविधता-

कुलदीप के पास शानदार विविधता-

बता दें कि कुलदीप को अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करते हुए अब अच्छा खासा समय हो चुका है लेकिन आज भी बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ने में चूक जाते हैं। इसका कारण कुलदीप के पास शानदार विविधता है क्योंकि वे एक्शन में कोई खास तब्दीली किए बिना गेंदों को अंदर-बाहर निकाल सकते हैं। फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है और कुलदीप तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भाग ले रहे हैं

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 17:14 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+