#Womens day: मिलिए कोहली के जीवन की दो ताकतवर महिलाओं से
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने और अनुष्का शर्मा के रिश्ते पर मोहर लगा दी है। कोहली ने महिला दिवस के मौके पर आज इंस्टाग्राम पर मां सरोज कोहली और गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की एक साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। खासतौर पर मेरी जिंदगी में शामिल दो ताकतवर महिलाओं को।#Womens day: मिलिए चुनावी दंगल की धाकड़ महिलाओं से...
कोहली के जीवन की दो ताकतवर महिलाएं
कोहली ने लिखा है कि मेरी मां ने जिंदगी के कठिन दौर में ख्याल रखा, जबकि अनुष्का शर्मा हमेशा गलत लोगों के खिलाफ खड़ी हुईं और सही चीजों का समर्थन किया। फोटो शॉप के जरिए विराट ने मां और अनुष्का को मिला दिया।
'मैं जितना प्रेम कोहली का हूं उतना ही सरोज कोहली का भी'
आपको बता दें कि विराट कोहली ने इससे पहले अनुष्का शर्मा के लिए 'वैलेंनटाइन डे' पर भी संदेश लिखा था और स्टार प्लस के एक वीडियो एड में कहा था कि मैं जितना अपने पापा प्रेम कोहली का हूं उतना ही सरोज कोहली का भी, इसलिए मेरी जर्सी पर मेरी मां का भी नाम होना चाहिए।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
