नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आज खेल मंत्री ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा, अश्विन को यह अवार्ड पिछले साल ही दिया गया था लेकिन वो इसे ग्रहण नहीं कर पाये थे इसी कारण उन्हें आज यह अवार्ड दिया गया है।
मालूम हो कि अश्विन पिछले साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में हुए पुरस्कार समारोह के दौरान मौजूद नहीं थे क्योंकि वह भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे जो उस समय इंग्लैंड के दौरे पर थी।
Received the award from the honourable minister of state(independent charge) Shri Sarbananda Sonowal. pic.twitter.com/kfZp8dPBzH
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) July 31, 2015 हाल ही में नन्ही परी के पापा बने आर अश्विन ने मात्र 25 टेस्ट मैचों में124 विकेट लिये हैं तो वहीं 99 वनडे मैचों में उनके नाम पर 139 विकेट दर्ज हैं जबकि 25 टी20 मैचों में उन्होंने 26 विकेट हासिल किए हैं।
A proud moment in life. pic.twitter.com/53RuBPmEu4
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) July 31, 2015