
अश्विन हैं बेंगलुरु टेस्ट के हीरो
इस वापसी का सारा श्रेय जाता है टीम इंडिया के टॉप स्टार स्पिनर आर अश्विन को जिनकी घातक गेंदबाजी के आगे कंगारूओं की एक नहीं चली और वो जीतते-जीतते हार गए।

फिरकी के जादूगर आर अश्विन
आज आस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए मात्र 188 रनों की जरूरत थी, रन ज्यादा नहीं था और समय पूरा था ऐसे में किसी को नहीं लग रहा था कि विराट की सेना ये मैच जीत पाएगी लेकिन इस असंभव को संभव किया फिरकी के जादूगर आर अश्विन ने।

अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए
अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि दो विकेट उमेश यादव को मिला और एक-एक सफलता ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा को मिली। वैसे इस जीत में जडेजा को नजरअंदाज करना नाइंसाफी होगी, जडेजा ने पहली पारी में 6 विकेट लिए थे, जबकि अश्विन को दो विकेट फर्स्ट इनिंग में मिले थे।

लोकेश राहुल को 'मैन ऑफ द मैच'
इस मैच के लिए लोकेश राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्होंने दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की थी लेकिन क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेट आलोचकों की नजर में इस जीत के हीरो आर अश्विन और जडेजा ही हैं, जिनके चलते आज भारत जीता।

श्रृंखला में 1-0 की बढ़त
पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रनों से करारी शिकस्त देते हुए श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन भारत ने यह मैच जीत श्रृंखला में वापसी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications