अनिल कुंबले का रिकॉर्ड न टूटे इसलिए संन्यास ले लूंगा: अश्विन
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले का हर कोई सम्मान करता है। लेकिन इतना सम्मान पहली बार देखने को मिला है। दरअसल कुंबले के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले आर अश्विन ने कुंबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने कहा है कि जिस दिन वह 618 विकेट ले लेंगे उस दिन वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। दरअसल अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा (619) विकेट लिए हैं। इसीलिए अश्विन ने कहा कि कुंबले का सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले संन्यास लेना पसंद करेंगे। अश्विन ने खुद इस बात की जानकारी दी।
दरअसल जब अश्विन से पूछा गया कि क्या उनकी नजर में कुंबले के सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड है? तो उन्होंने कहा कि नहीं। अश्विन ने कहा- "मैं कुंबले का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनके 619 विकेट हैं और अगर मेरे 618 विकेट हो जाएंगे तो मैं क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा।"
गौरतलब है कि अश्विन ने 52 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.26 की औसत से 292 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। अश्विन से आगे अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), जहीर खान (311) ही हैं।
फिलहाल तो अश्विन भारत की वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने यो यो टेस्ट भी पास कर लिया था लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टीम में शामिल नहीं किया गया।
इसे भी पढ़ेंः- कोहली और टीम इंडिया से छिन गया नंबर वन का ताज, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करना ही होगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
