For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अश्विन ने बनाया सबसे तेज 300 विकेट का रिकॉर्ड, सब कर रहे तारीफ, पत्नी प्रीति ने कर दिया ट्रोल

सबसे तेज 300 विकेट लेकर अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड, सब कर रहे तारीफ, पत्नी प्रीति ने कर दिया ट्रोल

By Rizwan

नई दिल्ली। नागपुर में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में आर अश्विन ने 300वां विकेट लेकर टेस्ट मैचों में सबसे तेज 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया। अश्विन ने सबसे तेज विकेट लेने का डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस पर विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए अश्विन ने लिखा 'नागपुर में 300वीं टेस्ट विकेट यादगार दिन, शुक्रिया विरोट कोहली, आनेवाले 18 महीनों पर निगाहें हैं' अश्विन के इस ट्वीट पर एक तरफ तो दुनियाभर से लोग अश्विन को उनकी कामयाबी पर शुभकामनाएं दे रहे थे वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी प्रीति ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

प्रीति ने किया ये ट्वीट

प्रीति ने किया ये ट्वीट

प्रीति ने अपने पति अश्विन को ही ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। प्रीति अश्विन के 300वें विकेट की खबर से अंजान नहीं थी लेकिन उन्हें यह खबर दिन की बड़ी खबर नहीं लगी। प्रीति ने अश्विन को ट्रोल करते हुए प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेघन मार्कले की शादी की खबर का लिंक जोड़ते हुए ट्वीट किया 'हाय अश्विन, यहां मजा किरकिरा करने की कोशिश नहीं की जा रही या आपके 300 विकेट्स से कुछ भी अलग निकालें लेकिन देखो' प्रीति के इस ट्वीट को ट्विटर यूजर्स ने खूब पसंद किया।

हाल ही में मनाई है शादी की छठीं सालगिरह

हाल ही में मनाई है शादी की छठीं सालगिरह

रविचंद्रन अश्विन की शादी 13 नवंबर 2011 को हुई थी। हाल ही में उन्‍होंने शादी की छठी सालगिरह मनाई है। इस मौके पर प्रीति ने दोनों की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए एक और ट्वीट किया, 'आज ही के दिन 6 साल पहले हमारी शादी हुई थी और हम कोलकाता गए हुए थे। मुझे परिवार वालों ने कहा था कि उसे(अश्विन) सोने देना क्योंकि अगले दिन उसका मैच था लेकिन उस रात वहां टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अलार्म छिपाकर रखे थे, जो पूरी रात बजते रहे। अच्छी बात ये थी कि अगले दिन टीम को बल्लेबाजी करनी थी।'

अश्विन का रिकॉर्ड

अश्विन का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले अश्विन दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने ये कमाल अपने 54 टेस्ट मैचों में किया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली को पीछे छोड़ते ही ये कारमाना अपने नाम किया है। लिली ने 56 टेस्ट मैचों में 300 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे। साल 2017 में 50 से ज्यादा विकेट लेते ही अश्विन अब लगातार 3 साल 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन से पहले शेन वॉर्न ने साल 1993, 1994, 1995 और मुथैया मुरलीधरन ने साल 2000, 2001 और 2002 में ये कारनामा किया था।

अश्विन की पत्नी ने बताया अपनी 'पहली रात' का बेडरूम सीक्रेट, सोशल पर हुआ वायरल

Story first published: Wednesday, November 29, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+