लंदन। पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बाद टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्राफी 2017 के सफर की खूबसूरत शुरूआत की है। अब टीम इंडिया का मुकाबला पड़ोसी देश श्रीलंका से होने वाला है। जिसकी तैयारी में टीम इंडिया दिन-रात लगी हुई है। वीरू के बारे में अश्विन ने किया अहम खुलासा, सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
लेकिन इससे पहले रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जो कि वायरल हो रही है। इस फोटो में वो अपने प्रिय धोनी के साथ बैठे हुए हैं लेकिन वो तो जगे हैं लेकिन धोनी सो रहे हैं। ये फोटो क्लिक करते वक्त जडेजा ने लिखा है कि इससे पहले की धोनी भाई उठे, मैं एक पिक्चर ले लेता हूं।
ये फोटो उस सफर के दौरान की है
आपको बता दें कि ये फोटो उस सफर के दौरान की है जब टीम इंडिया लंदन जा रही है, दूसरे मैच के लिए। इस फोटे के लिए लोगों ने ट्विटर पर लिखा है, माही भी सोते हुए काफी क्यूट लगते हैं।
सेमीफाइनल के लिए दो जीत जरूरी
आपको बता दें कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 2 मैच जीतने जरूरी हैं, भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से जीत चुका है और अब उसका दूसरा मैच श्रीलंका से है। श्रीलंका अपना पहला मुकाबला द. अफ्रीका से हार चुकी है, ऐसे में इंडिया से भिड़ते वक्त उसका पूरा फोकस जीत पर होगा जबकि भारत भी इस मैच को जीतने की भरपूर कोशिश करेगा, ऐसे में उम्मीद की जा रही है मुकाबला दिलचस्प होगा।
Before he wakes up lemme click picture.#roadtrip to #london #rajputboy
A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on