नई दिल्ली। बीसीसीआई ने पूरी तैयारी कर ली है हेड कोच के चुनाव के लिए, इस रेस में सबसे आगे टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक अजीब सी बात सामने आई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सहवाग ने बीसीसीआई को कोच के लिए जो आवेदन भेजा है वो सिर्फ दो लाइन का है, ऐसे में बोर्ड ने सहवाग से डिटेल सीवी की मांग की है।
इंडियन प्रीमियर लीग के किंग्स इलेवन पंजाब में मेंटर और कोच
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, सहवाग ने अपनी सीवी में लिखा है- इंडियन प्रीमियर लीग के किंग्स इलेवन पंजाब में मेंटर और कोच, इन लड़कों (भारतीय खिलाड़ियों) के साथ क्रिकेट खेल चुका हूं। उन्होंने अपने अप्लीकेशन का साथ कोई फॉर्मल सीवी अटैच नहीं किया है।
BCCI ने कहा- डिटेल भेजिए
जिसके बाद बीसीसीआई ने वीरू से फूल डिटेल मांगा है, वीरू की हरकत बताती है कि वो वाकई में ग्रेट हैं , फिलहाल देखते हैं सहवाग का अगला कदम क्या होता है इस मामले में।