लंदन। भारत के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा इसी महीने की 8 तारीख को नन्हीं सी गुड़िया के पापा बने हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की वजह वो अभी तक अपनी लाडली से मिल नहीं पाए हैं, पर उन्होंने अपनी गुड़िया का नामकरण जरूर कर दिया है।
टीम इंडिया के सर जी ने खुद ट्विटर पर इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने अपनी छोटी सी राजकुमारी का नाम 'निधयाना' रखा है। आपको बता दें कि जडेजा की पत्नी का नाम रीवाबा है। बीते बुधवार रात राजकोट के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।
जडेजा-रीवाबा की शादी पिछले साल 17 अप्रैल को हुई थी
मालूम हो कि जडेजा-रीवाबा की शादी धूमधाम से राजकोट के सीजंस होटल में पिछले साल 17 अप्रैल को हुई थी।रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस पार्टी से जकोट शहर के महामंत्री हैं इसलिए उनका परिवार राजनीति में अच्छी पकड़ रखता है।
We have named our bundle of joy and little princess "Nidhyana" #daughter
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) June 13, 2017