बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू अभी प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे हैं औऱ अभी तक चार में से एक मैच ही जीत सकी हैं। RCB की तरफ से पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली डटे रहे और 92 रनों की नाबाद पारी खेली। ये मैच मुम्बई ने जीता था। इस आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने से उमेश यादव केवल 2 कदम दूर हैं। उमेश यादव ने कई मैचों में अच्छी शुरूआत दी है और विकेट निकाले हैं। लेकिन गेंदबाजी अभी भी कोहली की चिंता बनी हुई है। मौजूदा आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के आरसीबी के बॉलर क्रिस वोक्स को लगे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस तेज गेंदबाज को अबतक 10 छक्के पड़े हैं।
क्रिस वोक्स को पड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस वोक्स को 4 मैचों में 10 छक्के पड़े हैं जबकि मो. शमी को 4 मैचों में 9 छक्के पड़े हैं। राशिद खान को भी इतने ही मैचों में 8 छक्के पड़े हैं। वाशिंगटन सुंदर और ड्वेन ब्रावो को भी 4 मैचों में 8 छक्के पड़ चुके हैं। इस आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 17 छक्के केकेआर के आंद्रे रसेल ने जड़े हैं और वहीं क्रिस गेल केवल दो पारियों में 15 छक्के लगा चुके हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बेंगलुरू में आज मैच खेला जाना है। आज के मैच में RCB को डिविलियर्स से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बता दें कि आईपीएल में अबतक एक-दूसरे से खेले गये मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 11 जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 2011 से, डेयरडेविल्स के खिलाफ 12 में से 11 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL की तारीफ कर ट्रोल हुए रमीज राजा, पाकिस्तानियों ने रमीज को बताया पैसों का पुजारी