IPL 2020 में आरसीबी को मिली नई सलामी जोड़ी, विपक्षी गेंदबाजों की तोड़ देंगे कमर
नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से आयोजित कराई जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग आईपीएल की तैयारियां जोरों पर है और टीमें भी इसको लेकर मैदान पर प्रैक्टिस कैम्प लगा रही हैं। जहां आईपीएल में भाग लेने वाली सभी टीमें इस समय यूएई पहुंच गई हैं और क्वारंटीन में समय पूरा कर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं पिछले 12 सीजन से खिताब जीत पाने में नाकाम रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) की टीम ने आईपीएल 2020 के लिये एक नई रणनीति तैयार की है, जिसके तहत इस साल एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ वह मैदान पर उतरेंगे।
और पढ़ें: ENG vs PAK: टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह खिलाड़ी
विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली आरसीबी की टीम हर साल ही काफी मजबूत नजर आती है और खिताब जीतने की दावेदार नजर आती है लेकिन बावजूद इसके वह अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। इसी को लेकर आरसीबी की टीम ने इस सीजन कई बदलाव किये हैं जिसमें टीम का लोगो बदलना भी शामिल है।
और पढ़ें: CPL 2020: 8 छक्के जड़कर इस खिलाड़ी ने बनाये ताबड़तोड़ 85 रन, दिलाई 36 रनों से जीत

नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कोच माइक हेसन ने इस साल टीम की तैयारियों में होने वाले बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा कि इस साल उनकी टीम एक नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी। आरसीबी के लिये अभी तक कप्तान विराट कोहली टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरते थे लेकिन इस सीजन पार्थिव पटेल के बजाय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान एरोन फिंच पारी का आगाज करने उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि यह दोनों ही खिलाड़ी सीमित ओवर्स प्रारूप में विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिये मशहूर हैं और अपनी बैटिंग से गेंदबाजों की कमर तोड़ देते हैं।

यूएई में आईपीएल के लिये देर से पहुंचेंगे एरोन फिंच
आरसीबी के कोच माइक हेसन ने आरसीबी की सलामी जोड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा सीजन के लिये एरोन फिंच के साथ विराट कोहली सलामी बल्लेबाजी करेंगे। इतना ही नहीं आरसीबी की टीम के लिये एरोन फिंच बैक अप कप्तान का भी काम करेंगे और विराट कोहली को निर्णय लेने में सलाह देते नजर आयेंगे। आईपीएल (IPL 2020) में खिलाड़ियों की नीलमी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आखिरी वक्त में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) को अपनी टीम में शामिल किया था।
हालांकि टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर होने के चलते एरोन फिंच 17 सितंबर को आरसीबी की टीम के साथ जुड़ पायेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 औऱ वनडे सीरीज खेलनी है। आईपीएल से पहले फिंच को इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

आरसीबी जल्द ही शुरू करेगा अपना ट्रेनिंग कैंप
कुछ ही दिनों में टीम के खिलाड़ी तीन सप्ताह का प्रैक्टिस सेशन शुरू करेंगे। खिलाड़ी बायो सेक्यूर बबल में रहते हुए ही ट्रेनिंग करेंगे। लंबे समय से घर में रहकर ट्रेनिंग करने को मजबूर रहे खिलाड़ियों के लिए यह सेशन जरूरी हैं।
हेसन ने कहा, 'खिलाड़ियों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस कराने के लिए हमारे पास बेहद अच्छा स्पोर्टिंग स्टाफ है जिससे कि तैयारी में प्रत्येक खिलाड़ी की मदद हो सके और वे अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए तैयार रहें। हमने शुरू में समूहों में ट्रेनिंग की योजना बनाई है जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम कम करने में भी मदद मिलेगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
