For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धनश्री ने नचा दिया कोहली, डिविलियर्स जैसे सितारों को, जबरदस्त दिखे 'डांस मूव'

नई दिल्ली : स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के डांस के दीवाने करोड़ों में हैं। आए दिन धनश्री के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर लेते हैं। यहां तक कि चहल को भी डांस करते देखा जाता है। फिलहाल धनश्री ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे कई सितारों को नाचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें टीम से जुड़े कुछ खिलाड़ी जबरदस्त डांस मूव करते दिखे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का भले ही अभी तक आईपीएल ट्राॅफी जीतने का सपना पूरा ना हो पाया हो, लेकिन खिलाड़ियों में जुनून हर समय भरा हुआ दिखता है। कुछ खिलाड़ियों ने 'Never Give Up' गाने पर डांस करते हुए फ्रेंचाइजी से जुड़े हर सदस्य का हाैसला बढ़ाने का काम किया। फ्रेंचाइजी ने भी खिलाड़ियों का शुक्रिया और ट्वीट करते हुए लिखा, ''कभी हार मत मानो। पीछे मत हटो। हलचल करते रहो। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एकजुटता और #PlayBold भावना का जश्न मनाना। हमारे सभी खिलाड़ियों को विशेष धन्यवाद जो आरसीबी के रंग पहनने पर हर बार अपना 100% योगदान देते हैं।''

यह भी पढ़ें- जडेजा और हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बने 2 नए खिलाड़ी, बटोर रहे हैं सुर्खियां

वीडियो में कोहली, डिविलियर्स के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल हैं। डिविलियर्स ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। संगीत वीडियो धनश्री वर्मा डायरेक्ट और कोरियोग्राफ है और हर्ष उपाध्याय ने गाना तैयार किया है। वहीं आरसीबी की बात करें तो वे अभी तक ट्राॅफी नहीं जीत पाई है। टीम में दुनिया के टाॅप बल्लेबाज शामिल रहते हैं, लेकिन सीजन में फ्लाॅप साबित हो जाते हैं। विराट कोहली ने 2021 में बताैर कप्तान आखिरी सीजन खेला था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी का नया कप्तान काैन होगा। डिविलियर्स दावेदार थे, लेकिन वह रिटायर हो गए।

बता दें कि कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धनश्री पेशे से डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वे मुंबई की रहने वाली हैं।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+