नई दिल्ली। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बेटी के पिता बन गये हैं, इस बात का ऐलान क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर किया।
गेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिवइन पार्टनर नताशा के साथ फोटो शेयर की है औऱ लिखा है कि हम हमारी खूबसूरत गर्ल ब्लश का स्वागत करते हैं जो कि दो घंटे पहले इस दुनिया में आयी है।इस सबसे प्यारे गिफ्ट की तमन्ना हर किसी को होती है, थैंक्यू ताशा। इस पोस्ट से साबित होता है कि गेल ने अपनी नन्हीं गुड़िया का नाम ब्लश रखा है।
We would like to welcome the arrival of our beautiful daughter 'Blush' to this world 2 hours… https://t.co/cAakD0qwYh
— Chris Gayle (@henrygayle) 21 April 2016
इससे पहले गेल के धर्म बेटे सरफराज खान ने ऐलान किया था कि गेल बेटे के पापा बने हैं जिनसे मिलने के लिए वो जमैका गये हैं लेकिन यहा सरफराज गलत साबित हुए और गेल बेटे के नहीं बेटी के पिता बने हैं। गेल को इस बात के लिए वनइंडिया भी बधाई देता है।