RCB vs SRH: युवराज सिंह ने जड़ा आईपीएल इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक
हैदराबाद। मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां उप्पल में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 208 रनों का लक्ष्य रखा है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य में युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ है। अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से युवराज ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो वाकई में ग्रेट हैं। युवराज सिंह ने इस मैच में अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई।
युवराज ने 25वीं गेंद पर चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 27 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाने वाले युवराज की तूफानी पारी पर टाइमल मिल्स ने लगाम लगाया। 190 के कुल स्कोर पर युवराज क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
