For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड, गंभीर को भी छोड़ा पीछे

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन का 25वां मैच दुबई के मैदान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया। विराट कोहली ने आरसीबी के लिये खेलते हुए कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली ने इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के लगाकार नाबाद 90 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और खास मामले में गौतम गंभीर और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें: RCB vs CSK: जानें कौन हैं एन जगदीशन जिसे 2 साल के इंतजार के बाद मिला डेब्यू का मौका

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में विराट कोहली ने गौतम गंभीर और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब वह इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गये हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने सबसे ज्यादा 537 चौके लगाने का काम किया है।

वहीं कप्तान विराट कोहली 493 चौकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं और सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं इस मामले में विराट कोहली ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने आईपीएल के दौरान 491 चौके लगाये हैं।

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जबकि सुरेश रैना इस सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं बने हैं। शिखर धवन ने अब तक के करियर में 164 पारियां खेलकर 537 चौके लगाये हैं, हालांकि इस सीजन उनका बल्ला अभी तक खास रन नहीं बना सका है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए 6 मैचों में 22 की मामूली औसत से 132 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतकीय पारी भी नहीं निकली है।

और पढ़ें: RCB vs CSK: विराट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, केदार जाधव बाहर

आरसीबी के लिये आज के मैच में देवदत्त पाड्डिकल ने 33 और विराट कोहली ने नाबाद 90 रनों की पारी खेलकर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 169 रन बनाये। इस पारी में शिवम दुबे ने भी नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। वहीं सीएसके के लिये शार्दुल ठाकुर ने 2, सैम करन ने 1 और दीपक चाहर ने 1 विकेट हासिल किये।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 21:47 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+