RCB vs KKR: शारजाह में आया डिविलियर्स का तूफान, 8 छक्के, 14 चौके लगाकर बनाये 194 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 28वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर औऱ केकेआर के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने एबी डिविलियर्स (73) की विस्फोटक पारी, एरॉन फिंच (47), विराट कोहली (33) और देवदत्त पाड्डिकल (32) के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। अब केकेआर की टीम को जीत के लिये 195 रनों की दरकार है।
आरसीबी की टीम ने आज शानदार शुरुआत की और एरॉन फिंच ने 37 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 47 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पाड्डिकल ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली। दोनों खिलाड़ी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल पाने में नाकाम रहे।
और पढ़ें: नहीं रहे भारतीय फुटबॉल के कैप्टन कूल कार्लटन चैपमैन, 49 की उम्र में हुआ निधन
देवदत्त पाड्डिकल को आंद्रे रसेल ने 67 रन के स्कोर पर बोल्ड किया तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने एरॉन फिंच को 94 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद से कप्तान विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये नाबाद 100 रनों की साझेदारी की। इस दौरान एबी डिविलियर्स ने शारजाह के मैदान पर बेहद विस्फोटक पारी खेली औऱ छक्के के साथ महज 23 गेंदों में अपने करियर का 38वां अर्धशतक पूरा किया।
एबी डिविलियर्स ने अपनी पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाये और 33 गेंदों में 77 रन बनाये। इस दौरान डिविलियर्स ने पैट कमिंस की 2 लगातार गेंदों पर 2 बड़े छक्के मारे जिसमें गेंद लगातार स्टेडियम के पार चली गई। वहीं दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली ने आज के मैच में सपोर्टिव रोल निभाया और 28 गेंदों में एक चौके लगाकर 33 रन बनाये।
और पढ़ें: बड़ी खबर: IPL में दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा बड़ा झटका, अमित मिश्रा के बाद अब इशांत भी हुए बाहर
इस दौरान पहली बार हुआ जब विराट कोहली के बल्ले से पहली 25 गेंद के अंदर कोई बाउंड्री नहीं आई और जो एक चौका लगा भी वह बल्ले का बाहरी किनारा लगकर आया। आरसीबी की टीम ने अपनी पारी में 8 छक्के और 14 चौके लगाकर टीम के लिये 194 रन जोड़े और अब केकेआर की टीम को जीत के लिये 195 रनों की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications