RCB vs KKR: जानें कौन हैं अबुधाबी में IPL डेब्यू करने वाले केएस भरत- वेंकटेश अय्यर, 4 साल बाद लौटे सचिन बेबी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में शुरू हो चुका है जिसका दूसरा मैच अबुधाबी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। आईपीएल 2021 में आरसीबी की टीम के लिये जहां अब तक का सफर किसी बेहतरीन सपने की तरह बीता है तो वहीं पर केकेआर के लिये वो भयानक याद रहा है जिसे भुलाकर वो एक नई शुरुआत करना चाहेंगे। अबुधाबी के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी की टीम के लिये विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

और पढ़ें: RCB vs KKR: अबुधाबी में इतिहास रच सकते हैं विराट कोहली, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली का मानना है कि अबुधाबी की पिच मैच के साथ-साथ धीमी होती नजर आयेगी जिसके चलते यहां पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर होगा। इस दौरान आरसीबी की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया है तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया है। आइये एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हें पहली बार आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया है।

और पढ़ें: तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर लगाई रोक, जानें क्या है कारण

केएस भारत (Srikar Bharat)

केएस भारत (Srikar Bharat)

आरसीबी की टीम ने आज अपनी टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को डेब्यू करने का मौका दिया है। भरत की बात करें तो उनकी अब तक की यात्रा किसी सपने से कम नहीं रही है। केरल की ओर से खेलने वाले श्रीकर भरत 2004 में जहीर खान के लिये बॉल ब्वॉय का काम करते थे, जिसके बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल की टीम में जगह बनाई। भरत ने महज 19 साल की उम्र में केरल की ओर से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और पिछले कुछ सालों में आंध्र की ओर से लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। भरत ने घरेलू स्तर पर 54.15 की औसत से रन बनाये हैं।

वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

वनिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)

आरसीबी की टीम ने अबुधाबी के मैदान पर जिस दूसरे खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया है वो हैं श्रीलंका के स्पिन हरफनमौला खिलाड़ी वनिंदु हसरंगा रहे जो आईपीएल में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। हसरंगा ने श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहली टी20 सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हसरंगा अब तक 4 टेस्ट 29 वनडे और 24 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 196 टेस्ट रन, 546 वनडे रन और 200 टी20 रन बनाये हैं। वहीं गेंदबाजी से उन्होंने 4 टेस्ट, 29 वनडे और 36 टी20 विकेट हासिल किये हैं।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये इस मैच में मध्यप्रदेश के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को डेब्यू करने का मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। अय्यर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 पारियों में 36.33 की औसत से 545 रन बनाये हैं तो 16 पारियों में 7 विकेट भी चटकाये हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो वेंकटेश ने 24 मैचों की 22 पारियों में 47.16 की औसत से 849 रन बनाये हैं तो वहीं पर 10 विकेट हासिल किये हैं। वेंकटेश ने अब तक 38 टी20 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 पारियों में 36.20 की औसत से 724 रन बनाये हैं तो वहीं पर 21 विकेट भी चटकाये हैं। ऐसे में केकेआर के लिये वह बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

4 साल बाद सचिन बेबी को मिला खेलने का मौका

4 साल बाद सचिन बेबी को मिला खेलने का मौका

गौरतलब है कि इस मैच में केरल के बल्लेबाज सचिन बेबी को भी वापसी का मौका मिला है जिन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2017 में खेला था। सचिन बेबी के पास मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने का दम है और विस्फोटक शॉट लगाकर वो टीम के लिये मैच फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं। सचिन बेबी ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपना पहला आईपीएल मैच खेला था, जहां पर 4 मैच में उन्हें सिर्फ एक ही बार बल्लेबाजी का मौका मिला। इसके बाद वो अगले 2 सीजन तक नहीं खेले जिसके बाद अरसीबी की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। आरसीबी के साथ भी उन्हें सिर्फ 6 पारियों में खेलने का मौका दिया लेकिन वह भी वो ज्यादा कमाल दिखा नहीं सके, जिसके चलते साल 2017 के बाद से अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। सचिन बेबी ने आईपीएल के 18 मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 137 रन बनाये हैं।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (डब्ल्यू), वानिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (सी), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+