For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: मैक्सवेल को लेकर माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों RCB ही जीतेगी इस सीजन का खिताब

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और पहले दोनों मैच में जीत हासिल करने के बाद कोलकाता के खिलाफ तीसरे मैच में भी जीत की ही दहलीज पर है। अगर आरसीबी की टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब आरसीबी की टीम जीत की हैट्रिक लगाती हुई नजर आयेगी, जो कि इस सीजन उसके प्लेऑफ में पहुंचने की राह को पक्का करेगा। आरसीबी की टीम ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया तो वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की।

रविवार को चेपॉक के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भी आरसीबी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे इस मैदान पर हासिल करना आसान काम नहीं है। आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल (78) और एबी डिविलियर्स (76) ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसे देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जमकर तारीफ की है और आरसीबी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।

और पढे़ं: IPL 2021 में कप्तान हुए रन आउट तो हार होगी पक्की, टीमों को मिला जीत का नया फॉर्मूला

माइकल वॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आरसीबी की टीम की तारीफ करते हुए लिखा,' आईपीएल के इस सीजन वो हो सकता है जो कि पिछले 13 सालों से नहीं हुआ। आरसीबी के पास आईपीएल में इससे ज्यादा बैलेंस टीम पहले कभी नहीं रही। अगर वो नॉकआउट में मुंबई को हरा देते हैं तो यह हो जायेगा।' उल्लेखनीय है कि यहां पर माइकल वॉन का तात्पर्य आरसीबी के पहली बार चैम्पियन बनने से है।

वहीं वॉन ने मैक्सवेल की बल्लेबाजी की भी जमकर तारीफ की और लिखा,'मैक्सवेल को बल्लेबाजी करते देखना मजेदार है। वो इस सीजन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं और विराट कोहली-एबी डिविलियर्स के अंडर यह करते हुए नजर आ सकते हैं।'

और पढ़ें: RCB vs KKR: चेपॉक पर आया मैक्सवेल-डिविलियर्स का तूफान, केकेआर की गेंदबाजी को उधेड़ा

गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन खेले गये 3 मैचों में अब तक 2 बार अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया है। रविवार को खेले गये मैच में मैक्सवेल ने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर 49 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे।

वहीं एबी डिविलियर्स ने भी 34 गेंदों में 9 चौके 3 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि इसके साथ ही एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और आईपीएल इतिहास के एक मैच में चौथे और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 75 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की पहली जोड़ी बन गये हैं।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 18:58 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+