For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KKR: चेपॉक पर आया मैक्सवेल-डिविलियर्स का तूफान, केकेआर की गेंदबाजी को उधेड़ा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
RCB vs KKR: AB de Villiers 76 from just 34 balls, with 9 fours and 3 sixes | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 10वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडडियम पर खेला गया, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि आरसीबी की टीम के लिये शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 9 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिये। केकेआर के लिये वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने का काम किया, हालांकि इयोन मोर्गन ने इसके बाद पावरप्ले में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई और यही उनके लिये घातक सिद्ध हुआ।

आरसीबी के लिये चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये ग्लेन मैक्सवेल ने चेपॉक के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले देवदत्त पाड्डिकल (25) के साथ दूसरे विकेट के लिये 86 रनों की साझेदारी की और फिर एबी डिविलियर्स (नाबाद 76) के साथ 53 रनों की साझेदारी की। मैक्सवेल ने इस दौरान आईपीएल के 14वें सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया।

और पढ़ें: IPL 2021: आखिर क्यों है राशिद खान आईपीएल इतिहास के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, पूर्व दिग्गज का खुलासा

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाकर 78 रनों की पारी खेली और जल्दी विकेट खोने के बाद आरसीबी की पारी को संभालने का काम किया। इसके बाद मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए आरसीबी की टीम के लिये बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया।

एबी डिविलियर्स ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया और अपनी पारी के दौरान 34 गेंदों का सामना कर नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इस दौरान एबी डिविलियर्स ने 9 चौके और 3 छक्के लगाने का काम किया जिसके चलते आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 204 रनों का स्कोर खड़ा कर सकी।

और पढ़ें: IPL 2021: लक्ष्मण का खुलासा, बताया- मुंबई के खिलाफ क्यों नहीं खेले टी नटराजन

डिविलियर्स ने अपनी इस पारी के दौरान काइल जैमिसन (11) के साथ महज 18 गेंदो में 56 रनों की साझेदारी की जिसमें से जैमिसन ने 4 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया। आपको बता दें कि चेपॉक के मैदान पर जहां टीमों को 160-170 रनों का पीछा करने में दिक्कत हो जाती है वहां पर केकेआर के लिये 205 रनों का लक्ष्य लगभग नामुमकिन नजर आता है। वहीं इस सीजन चेन्नई की पिच पर पहली बार किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा रनों के स्कोर को खड़ा करने का काम किया है।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 17:49 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+