RCB vs KKR : मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, IPL में अभी तक कभी नहीं हुआ ऐसा

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 39वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नया इतिहास रच दिया है। कोलकाता नाईट राइडर्स(केकेआर) ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी के कप्तान सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जिसका फायदा शुरूआती ओवरों में ही मिल गया। दरअसल, सिराज आईपीएल इतिहास के इकलाैते ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 2 ओवर मेडेन निकाले।

झटके लगातार 2 विकेट

झटके लगातार 2 विकेट

सिराज ने अपने पहले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा आउट कर लगातार दो सफलताएं आरसीबी को दिला दीं। पहले ओवर में उन्होंने एक भी रन नहीं दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में सिराज ने टॉम बैंटन का शिकार। इस ओवर में एक रन लेग बाइ के जरिए आया था लेकिन ये रन गेंदबाज के खाते में नहीं जाता। ऐसे में इस ओवर को भी मेडन ओवर में गिना गया। इसी के साथ सिराज ने ऐसा इतिहास रच दिया जो आईपीएल में भी तक कोई गेंदबाज नहीं रच सका।

रहा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रहा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सिराज के आईपीएल करियर का यह 30वां मैच था जिसमें उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर लीं। सिराज ने कुल 4 ओवर फेंकते हुए 2.00 की ईकोनोमी रेट 8 रन दिए, जिसमें 3 विकेट भी शामिल रहे। यह सिराज के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साबित हुआ है। सिराज इस सीजन में 4 मैचों में 6 विकेट झटक चुके हैं।

IPL : मैच हारने के बावजूद 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले 14 खिलाड़ी

पस्त हुई केकेआर

पस्त हुई केकेआर

वहीं मैच की बात करें तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पस्त हो गई। केकेआर 8 विकेट खोकर महज 84 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए कप्तान इयोन मोर्गन ही सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली, जो 34 गेंदों में आई, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का रहा। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सकता और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 21:33 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+