RR vs RCB: क्या थर्ड अंपायर से फिर हुई गलती या वाकई में थे संजू सैमसन आउट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 15वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला जा रहा है। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि राजस्थान के लिये उसका यह फैसला कुछ खास उसके हक में नही रहा। राजस्थान की टीम ने अपने 3 विकेट महज 31 रन पर खो दिये और 2 मैचों में लगातार मैन ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन एक बार फिर सस्ते में निपट गये।
और पढ़ें: IPL 2020: गावस्कर ने जोफ्रा आर्चर पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- मोर्गन को जानकर नहीं डालते बाउंसर
हालांकि संजू सैमसन के विकेट ने सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्टस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है और आईपीएल में लगातार 2 बार गलती कर चुके थर्ड अंपायर के फैसले पर फिर से सवाल उठने लगा है। दरअसल आज के मैच में आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल को विराट कोहली ने पावरप्ले के दौरान गेंदबाजी करने के लिये बुलाया।
और पढ़ें: बायोबबल से परेशान हुए डेविड वॉर्नर, बिग बैश लीग में नहीं आयेंगे नजर

रिप्ले में जमीन पर टच हो रहा था सैमसन का कैच
5वां ओवर करने आये चहल ने अपनी पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को खुद ही कैच कर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि जब चहल ने कैच पकड़ा तो अंपायर को उसे क्लीन पकड़ने को लेकर संदेह हुआ तो उन्होंने थर्ड अंपायर की मदद ली। इस दौरान सॉफ्ट सिंग्नल आउट दिया गया। रिप्ले में देखने पर पता लगा कि संजू सैमसन का कैच जो चहल ने पकड़ा उसमें उनकी उंगली गेंद के पीछे थी तो वहीं गेंद का कुछ हिस्सा जमीन पर टच हो रहा था।

थर्ड अंपायर ने दिया आउट
अगर यह डिसीजन सीधे थर्ड अंपायर के पास गया होता तो संजू सैमसन को नॉट आउट दिया जाता लेकिन चूंकि अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल में आउट दिया था तो थर्ड अंपायर ने गेंदबाज को बेनेफिट ऑफ डाउट देते हुए सैमसन को आउट दिया।

एक बार फिर बिखरा राजस्थान का टॉप ऑर्डर
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आज के मैच में एक बार फिर से अपने टॉप ऑर्डर को जल्दी खो दिया, वहीं आरसीबी की टीम के लिये लीग में तीसरी जीत के लिये यह शानदार शुरुआत थी। राजस्थान के लिये कप्तान स्टीव स्मिथ और जोस बटलर ने विस्फोटक शुरुआत की लेकिन इसुरु उडाना ने उन्हें तीसरे ओवर में बोल्ड कर राजस्थान को पहला झटका दिया। वहीं नवदीप सैनी ने चौथे ओवर में जोस बटलर को देवदत्त पाड्डिकल के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications