
परिवार को मिस कर रहे हैं डेविड वॉर्नर
उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर लॉकडाउन के बाद अगस्त के दूसरे हफ्ते में टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर पहुंचे थे, जहां पर खेलने के बाद वह सीधा यूएई में आईपीएल खेलने पहुंच गये। इस दौरान उन्हें बायो बबल में ही रहना पड़ा है। वहीं आईपीएल के बाद भारतीय टीम सीधे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर सीरीज खेलने जायेगी, जहां पर डेविड वॉर्नर अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे।
इस पूरे समय के दौरान वह जैविक बबल में होने के चलते न तो अपने परिवार से मिल सकते हैं और उनके साथ वक्त गुजार सकते हैं। परिवार से लगातार दूर रहने के चलते डेविड वॉर्नर ने बीबीएल में नहीं खेलने का मन बनाया है, हालांकि इस पर अभी भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने बताया वॉर्नर का प्लान
गौरतलब है कि परिवार से लगातार चल रही दूरी और उनके साथ समय बिताने के बारे में डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स एरस्काइन ने पुष्टि करते हुए उनके आगे के प्लान के बारे में बताया।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,' डेविड वॉर्नर ने अब तक बिग बैश लीग में हिस्सा लेने के मुद्दे पर कोई बात नहीं की है। हालांकि इसकी बेहद कम उम्मीद है कि वह इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आयेंगे।'

पैसे से ज्यादा परिवार को देते हैं तवज्जो
डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने इस बार में बात करते हुए कहा कि यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैसे से ज्यादा अपने परिवार को अहमियत देता है।
उन्होंने कहा,'डेविड वॉर्नर के लिए पैसा मायने नहीं रखता, वो वही करते हैं जो उन्हें पसंद है। वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल काफी बिजी है और नवंबर में आईपीएल खत्म होने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन होना होगा। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बायो बबल में रहना होगा। यही कारण है कि उनका इस साल बिग बैश लीग में खेलना मुश्किल है।'


Click it and Unblock the Notifications