For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs SRH: पहले मैच में डेब्यू कर रहे हैं यह 3 खिलाड़ी, जानें क्यों है इतने खास

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है और फैन्स को लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से रोमांच का तड़का देखने को मिला है। जहां पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले साल की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ विजयी आगाज किया तो वहीं पर सुपर संडे के दिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सुपरओवर में मैच जीता। वहीं लीग का तीसरा मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: DC vs KXIP: क्या अगले मैच में वापसी करेंगे आर अश्विन, चोट पर श्रेयस अय्यर ने दी अपडेट

वहीं आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाली इन दोनों टीमों ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और 3 नये खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया है। जहां आरसीबी की टीम ने देवदत्त पाड्डिकल और ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप को मौका दिया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्रियम गर्ग को मौका दिया है। आइये एक नजर इन खिलाड़ियों के आंकड़ों पर डालते हैं जो इन्हें खास बनाती है।

और पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान को लगा बड़ा झटका, बाहर हुये 3 अहम खिलाड़ी

देवदत्त पाड्डिकल (Devdutt paddikal)

देवदत्त पाड्डिकल (Devdutt paddikal)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का काम किया था हालांकि आरसीबी के बहुत ही खराब सीजन के बावजूद इसे खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं आरसीबी की टीम ने इस साल देवदत्त पाड्डिकल को 13वें सीजन के पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका दिया।

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिये खेलने वाले देवदत्त पाड्डिकल की बात करें तो उनका पिछला सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान 67.66 की औसत से सबसे ज्यादा रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 11 पारियोंं में 609 रन बनाये।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भी पाड्डिकल का जलवा देखने को मिला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 12 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 64.44 की औसत से 580 रन बनाने का काम किया। ऐसे में उनका यह डेब्यू शानदार साबित हो सकता है।

प्रियम गर्ग (Priyam Garg)

प्रियम गर्ग (Priyam Garg)

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अंडर -19 इंडियन टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को अपने पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका दिया है। एमएस धोनी को अपना आदर्श मानने वाले इस खिलाड़ी ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में काफी शानदार खेल दिखाते हुए टीम को फाइनल तक ले गये।

प्रियम गर्ग ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और दोहरा शतक लगाने का काम भी किया है।

जोश फिलिप (Josh Philippe)

जोश फिलिप (Josh Philippe)

आरसीबी की टीम ने वहीं ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को टीम में शामिल करते हुए डेब्यू करने का मौका दिया है। फिलिप ने हाल ही में समाप्त हुई सीपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और पिछले साल समाप्त हुई बिग बैश लीग में डिविलियर्स के साथ कई अच्छी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया। वहीं फिलिप को लेकर डिविलियर्स ने भी हाल ही में कहा था कि वो उन्हें उनके शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं और उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करते हैं।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 20:49 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+