Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCB vs SRH: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में दुबई के मैदान पर आज लीग का तीसरा मैच खेला जा रहा है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराईजर्स हैदराबाद की टीम लीग का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

और पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान को लगा बड़ा झटका, बाहर हुये 3 अहम खिलाड़ी

टॉस जीतने के बाद जानें क्या बोले डेविड वॉर्नर

टॉस जीतने के बाद जानें क्या बोले डेविड वॉर्नर

टॉस जीतने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा,'हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यहां पर थोड़ा सा मैदान पर ड्यू देखने को मिलता है। कल रात को इस मैदान पर एक शानदार मैच देखने को मिला था। हम जानते हैं कि आखिर में यह मैच थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हम मैदान पर बैलेंस के साथ उतरेंगे।'

वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के लिये डेविड वॉर्नर ने बताया कि उनकी टीम में डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मिचेल मार्श और राशिद खान को शामिल किया है।

बदलावों के साथ उतरी है आरसीबी

बदलावों के साथ उतरी है आरसीबी

वहीं कप्तान विराट कोहली ने कहा,'इस साल हम कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतरे हैं फिर वो चाहे सेट अप हो या फिर टीम के बारे में हो। इस साल हम ज्यादा रिलैक्स और बैलेंसड महसूस कर रहे हैं। ऐसा करने के पीछे हमारा एक ही लक्ष्य था कि हम इस बार ज्यादा मैच विनर्स तैयार कर सकें। खिलाडियों ने लॉकडाउन के दौरान काफी मेहनत की है। पिछले 3 हफ्तों में इन खिलाड़ियों ने काफी जिम्मेदारी ली है। आखिरी के 3 विकेट तक काफी बल्लेबाजी का अभ्यास किया है।'

इस दौरान उन्होंने अपनी टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, जॉश फिली और डेल स्टेन को शामिल किया है।

हाई स्कोरिंग होगा मैच

हाई स्कोरिंग होगा मैच

दोनों ही टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से फैन्स एक हाई स्कोर मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि रविवार को इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच इस मैदान पर हुये मुकाबले में औसत स्कोर 157 रहा। लेकिन आज का मैच भी उसी पिच पर होना है तो पहले दिन के मुकाबले आज गेंदबाजों को पिच से उतनी मदद मिलना मुश्किल है तो एक हाई स्कोर मुकाबला देखने की उम्मीद रख सकते हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की ओर से घोषित की गई प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, उमेश यादव, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, जॉश फिलिप, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11- डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विजय शंकर, मिचेल मार्श, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, एन नटराजन।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 19:23 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+