IPL 2020: इन विदेशी खिलाड़ियों को बाहर कर दिल्ली कैपिटल्स को होगा कितना नुकसान, देखें कैसी है टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में अपने प्रदर्शन को सुधार खिताब को जीतने के लिए हर टीम तैयारियों में जुटी हुई है। इसी को लेकर अगले महीने होने वाली नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी आखिरी लिस्ट तैयार कर ली है। 14 नवंबर को ट्रेडिंग विंडो खत्म होने के साथ ही सभी टीमों ने रिलीज किये गए और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को सौंप दिया है। इसी क्रम में बीते सीजन दमदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले सीजन के लिए अपने रीटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: विराट कोहली ने लिया मयंक अग्रवाल का इंटरव्यू, खोले कई राज
आइये एक नजर डालते हैं कि आईपीएल के अगले सत्र में नीलामी से पहले यह टीम कैसे नजर आने वाली हैं और जिन खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया है उससे उन पर क्या फर्क पड़ने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए 6 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दिल्ली की टीम ने साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस, कॉलिन इनग्रम और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो को रिलीज कर दिया है। जबकि भारतीय खिलाड़ियों में हनुमा विहारी, जलज सक्सेना, मनजोत कालरा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, बंडारू अयप्पा का नाम शामिल है। दिल्ली की टीम ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसके बाद नीलामी से पहले दिल्ली के पास 27.85 करोड़ रुपये का परचेजिंग स्पेस है।

कितना नुकसान कितना फायदा
नीलामी से पहले दिल्ली की टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है उसे देखते हुए यह लगाता है कि वह नुकसान से ज्यादा फायदे में है। दिल्ली की टीम ने क्रिस मॉरिस को रिलीज किया है जिनका हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विश्व कप में खेले गए 9 मैचों में मॉरिस सिर्फ 72 रन ही बना पाये जबकि भारत के खिलाफ सीरीज में उन्हें जगह ही नहीं मिली।
जबकि कॉलिन इनग्रम का भी हाल कुछ ऐसा ही है, पिछली 10 टी20 पारियों में इनग्रम सिर्फ 2 बार ही अर्धशतक लगा पाये हैं जबकि 3 बार 20 के अंदर, 3 बार 25 या उसके अंदर आउट हुए हैं। भारतीय खिलाड़ियों की बात करेम तो हनुमा विहारी को छोड़ किसी भी खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में कोई खास बड़ा योगदान नहीं दिया है। ऐसे में नीलामी से पहले दिल्ली की टीम के लिए इन खिलाड़ियों को बाहर करने का फैसला एकदम सही साबित हो सकता है।

नीलामी से पहले कुछ ऐसी नजर आयेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम
नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी टीम को आखिरी स्वरूप दे दिया है। इसके लिये उसने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 2 खिलाड़ियों को ट्रेड किया है। दिल्ली की टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में विंडीज के कीमो पॉल, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा और नेपाल के संदीप लामिछाने पर भरोसा जताया है।
जबकि भारतीय खिलाड़ियों में उसने शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, हर्षल पटेल और आवेश खान को रिटेन किया है। इन सभी के साथ दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब से रविचंद्रन अश्विन और राजस्थान रॉयल्स से अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में ट्रेड किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
