किसने कहा...वाकई में विराट में है... चैंपियन वाली बात?
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है, जिसके लिए कैप्टन कोहली की जमकर तारीफें हो रही हैं।
इन दिनों कोहली के मुरीद क्रिकेट जगत की वो हस्तियां भी हैं, जिनकी गिनती खुद क्रिकेट जगत केे महान लोगों में होती है। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं, क्रिकेट जगत के ग्रेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स की।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विवियन रिचर्ड्स ने जमकर कोहली की बैटिंग और उनके आक्रामक रवैये की तारीफ की। विवियन ने कहा कि वेस्टइंडीज में कोहली ने दोहरा शतक जड़ा, इस दौरान मुझे उन्हें करीब से देखने का मौका मिला। मुझे उसका आक्रामक रवैया, जीत के लिए जी-जान लगा देना, उसका गुस्सा सब काफी प्रभावित करता है।
मैं तो उनका प्रशंसक आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही हो गया था, जहां उन्होंने चार शतक जड़े थे। उनका मैदान पर नाराज होना या हंसना या फिर परेशान होना सब अपने आप में लाजवाब था, मुझे उसी समय लगा था.. वाकई में लड़के में चैंपियन वाली बात है। लेकिन मैं यहां एक बात जरूर कहना चाहता हूं कि कोहली जिस तरह के ऊर्जावान इंसान हैं, उसके बदले में इंडियंस उन्हें उस तरह से चियर नहीं कर पाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
