U19 World Cup: भारतीय गेंदबाज को उकसाना कंगारु खिलाड़ी पर पड़ा महंगा, ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन भारत टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सुपर लीग के पहले क्वार्टर फाइनल में खेले गये इस मैच में प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मध्य क्रम के फेल होने के बाद निचले क्रम में अंकोलेकर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय पारी को संभाला और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने बनाया सुपर ओवर का बड़ा रिकॉर्ड, बनी पहली टीम
भारत ने इस मैच में 72 रन से जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम लड़खड़ा गई और 159 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में खिलाड़ियों की नाकामी का दर्द कंगारु खिलाड़ियों के एक्शन में भी देखने को मिला।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में 2 बड़े बदलाव करेंगे विराट कोहली, पंत फिर भी बाहर
|
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने आकाश सिंह को मारी कोहनी
सुपर लीग में खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 रन पर 4 विकेट खो दिये थे लेकिन सलामी बल्लेबाज सैम फैनिंग ने दूसरे छोर पर पारी को संभाले रखा। इस दौरान वो मैच में अपना संयम खोते दिखे और भारतीय गेंदबाज आकाश सिंह को कोहनी मारी।
सैम फैनिंग ने 127 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली थी। पारी के 31वें ओवर में आकाश सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और इसी ओवर में फैनिंग ने रन लेने के दौरान जानबूझकर आकाश को कोहनी मारी।

ICC ने उठाया कड़ा कदम, सुनाई बड़ी सजा
सैम फैनिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसके बाद आईसीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ी सजा दी है। आईसीसी ने सैम फैनिंग को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए उनके खाते में दो डिमेरिट प्वॉइंट जोड़ दिए गए हैं।
सैम फैनिंग को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करते पाए गए। जिसके तहत किसी खिलाड़ी से गलत तरीके से टकराना आता है। मैच के बाद फैनिंग ने भी अपनी गलती को मानते हुए सजा को स्वीकार कर लिया था।

कार्तिक त्यागी से भिड़े थे ओलिवर डेविस, अगली गेंद पर मिला मुंहतोड़ जवाब
वहीं इस मैच में सैम फैनिंग के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलिवर डेविस ने भी कार्तिक त्यागी से भिड़ने की कोशिश का जिसका जवाब उन्हें अगली ही गेंद पर मिल गया। डेविस ने भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को स्लेज करने कोशिश की जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुये त्यागी ने अगली ही गेंद पर उन्हें आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.3 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
