मीरपुर। भारत, बांग्लादेश जैसी हल्की टीम से सीरीज हारकर आया, जिसके कारण उसकी चौतरफा आलोचनाएं हो रही हैं लेकिन जितना मजाक उसका भारत में नहीं उड़ा, उससे कहीं ज्यादा मजाक उसका बांग्लादेश में उड़ा है और लगातार उड़ रहा है।
हालांकि बांग्लादेश टीम भारत का क्लीन स्वीप नहीं कर पायी बावजूद इसके बांग्लादेशी जमकर टीम इंडिया का इन दिनों मजाक उड़ा रहे हैं, बांग्लादेशी मीडिया इन दिनों ओछी हरकतों पर उतर आया है। देश के एक मशहूर मैंगजिन में 29 जून 2015 को भारतीय खिलाड़ियों की ऐसी तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें सब आधे गंजे हैं।
बांग्लादेश में उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, खिलाड़ियों का 'सिर मूंडा'।
पढ़ें पूरी खबर...
http://t.co/5PQV1PFrJ0 pic.twitter.com/GIibWCYG02
— Navbharat Times (@NavbharatTimes) June 29, 2015 मैगजिन के कवर पेज पर बांग्लादेशी टीम के हीरो मुस्तफिजुर हैं जिनके हाथ में कटर है, उसके ठीक नीचे सारे खिलाड़ी हैं, जिनके आधे सिर मूंडे हुए हैं। मालूम हो कि भारत बांग्लादेश सीरीज के तहत तीन वनडे मैच हुए थे, जिसमें से बांग्लादेश ने लगातार दो वन डे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज के हीरो थे 19 साल के मुस्तफिजुर रहमान, जिन्होंने पूरी सीरीज में 13 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।