Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2022 : नई फ्रेंचाइजियों ने तीन-तीन खिलाड़ियों के नाम किए तय : रिपोर्ट

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 2022 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार सीजन में 10 टीमें नजर आएंगी। दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ शामिल हुई हैं। खिलाड़ियों की नीलामी जनवरी की शुरूआत में होने की संभावना है, लेकिन इससे पहले 8 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। वहीं अहमदाबाद और लखनऊ के पास भी तीन खिलाड़ी रिटने करने का माैका है। दोनों को 25 दिसंबर तक सूची जारी करनी होगी, लेकिन इससे पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फ्रेंचाइजियों ने तीन-तीन खिलाड़ी चुन लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, केएल राहुल को लखनऊ ने बताैर कप्तान रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राहुल को पंजाब किंग्स ने रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा लखनऊ ने राशिद खान और ईशान किशन को चुनने का फैसला कर लिया है। जहां तक ​​अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का सवाल है, श्रेयस अय्यर, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से नाता तोड़ लिया था, वो टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि हार्दिक पांड्या टीम में चुने गए अन्य खिलाड़ी हैं, साथ ही तीसरे खिलाड़ी के रूप में या तो क्विंटन डी कॉक या डेविड वार्नर को चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'हारने वाला वास्तव में भारतीय क्रिकेट है', BCCI-कोहली विवाद पर आकाश चोपड़ा ने दी राय

खिलाड़ियों के लिए मेगा नीलामी नजदीक में है। इससे पहले पुरानी 8 टीमों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी गई थी, जिनमें से केवल दो ही विदेशी रिटेन हो सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पंजाब किंग्स केएल राहुल को बनाए रखना चाहते थे, लेकिन राहुल ने रिलीज होने का फैसला किया। इसकी पुष्टि टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने की। जहां तक ​​राशिद का सवाल है, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कथित तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद का पहला रिटेन्शन बनना चाहते थे। लकिन फ्रेंचाइजी मालिकों ने अपने कप्तान केन विलियमसन को चुना, जिस कारण राशिद को बरकरार नहीं रखा गया।

2014 के बाद पहली बार नीलामी में आठ से ज्यादा टीमें नजर आएंगी। इसके अलावा, मेगा नीलामी में कई टीमों को सुधार के तहत देखा जाएगा। इस बीच, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पिछले दो सत्रों के विपरीत, भारत में आईपीएल 2022 आयोजित करने के लिए तैयार हैं।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 19:15 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+