लगता है विराट भी तैयार ही हैं धोनी को रिप्लेस करने के लिए?
गुड़गांव। बुधवार को एक खबर ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हलचल पैदा कर दी थी, जिसमें कहा गया था कि सेलेक्टर्स अब वनडे टीम की कप्तानी भी विराट को सौंपना चाहते हैं। इस खबर के बाद विराट कोहली के एक बयान ने इशारा कर दिया कि अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी मेंटली प्रीपेयर हैं इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए।
जानिये विराट कोहली ने गुड़गांव में क्या बयान दिया है..
- विराट ने कहा कि वह और अधिक जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं, क्योंकि वह टीम को नए सिरे से गठित करना चाहते हैं।
- विराट ने कहा कि वो अब ज्यादा जिम्मेदार हो चुका हूं, मैं टीम के खिलाड़ी अब सिर्फ जीत चाहते हैं इसलिए अगर मुझे कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
- कोहली ने यह बात गुड़गांव के एक सम्मेलन में कही जहां लोकप्रिय खेल ब्रांड स्मॉश ने उन्हें अपना यूथ आईकॉन घोषित किया।
- कोहली ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे सहित सभी ने बहुत मेहनत की और हम भारतीय टीम को फिर से एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।
- मुझे इस टीम का नेतृत्व करते हुए बेहद गर्व है।
मालूम हो कि विराट कोहली की कप्तानी में चार साल बाद टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर जीत हासिल की है। विराट की टीम ने श्रीलंका को उसी के घर पर हराकर जीत सीरीज पर कब्जा किया था।
चार साल बाद टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर जीत हासिल की
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत को इंग्लैंड (2011, 2014), आस्ट्रेलिया (2012,2014-15), दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
