3rd T20, AUS vs PAK: आखिरी टी20 मैच में पाकिस्तान को रौंद कंगारुओं ने जीती सीरीज, किया सूपड़ा साफ
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान टीम की यह लगातार 5वीं हार है। शुक्रवार को पर्थ के मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की और 3 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गया था। पाकिस्तान की टीम को इससे पहले श्रीलंका की दोयम दर्जे की टीम ने 3-0 से उसके घर में हराया था।
और पढ़ें: 2nd T20: राजकोट में वो 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ने से चूक गए रोहित शर्मा, जानें कितना करीब थे
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 106 रन ही बना पायी जिसे कंगारू टीम ने एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर की दमदार बल्लेबाजी के दम पर महज 11.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं गिरा।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आये पाकिस्तानी बल्लेबाज
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 15 रन के स्कोर पर ही कप्तान बाबर आजम (6 रन) के रूप में उसे पहला झटका लगा। पाकिस्तान के लिए सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को पार कर सके बाकि के 8 खिलाड़ी किसी टेलिफोन नंबर का हिस्सा बन कर रह गए।
ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बेबस नजर आयी और महज 106 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 37 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। इफ्तिखार के अलावा सिर्फ इमाम उल हक ही 14 रन बना सके बाकी के आठ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

शॉन एबॉट बनें मैन ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन आस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये। मिशेल स्टार्क, सीन एबोट को दो-दो और एश्टन एगर को एक सफलता मिली।
इस मैच में लंबे समय बाद तेज गेंदबाज शॉन एबॉट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की और अपने स्पेल के दौरान महज 14 रन देकर दो विकेट झटके। एबॉट के शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया जबकि स्टीव स्मिथ 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे।

डेविड वॉर्नर-फिंच की जोड़ी ने सिर्फ 11 ओवर में निपटा दिया मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले के पहले 6 ओवर में ही 56 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों पर नाबाद 48 और फिंच ने 36 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
