
भारत से हार के बाद सदमे में रिकी पोंटिंग
भारत के हाथों 2-1 से सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमा इस सवाल का जवाब ढूंढने की तलाश कर रहा है कि आखिरकार भारत की आधी फिट ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी फिट टीम को पटखनी कैसे दी। इस दौरे पर भारतीय टीम 20 खिलाड़ियों के साथ पहुंची थी जिसमें से 10 खिलाड़ी चोट से जूझ रहे थे, वहीं पर नियमित कप्तान विराट कोहली भी टीम के साथ नहीं थे, बावजूद इसके इस भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीतने का काम किया।
वहीं मैच के बाद हार को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बताया कि वह इस हार से सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऑस्ट्रेलिया की इतनी अच्छी टीम होने के बावजूद वह भारत से सीरीज नहीं जीत सके।
उन्होंने कहा,' मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज को जीत पाने के काबिल नहीं थी। पिछले 5-6 हफ्तों के दौरान भारतीय टीम जिन जिन चीजों से गुजरी है उन सब को ध्यान में रखते हुए भारत सिर्फ आधी ताकत से खेला जबकि हमारी टीम अपनी पूरी ताकत से उतरी, पहले दो मैच के बाद वॉर्नर भी टीम में आ गये थे। हालांकि अब वहां पर थे इसलिये आप जानते हैं कि यह कैसे हुआ। भारत ने घुटने टेकने से इंकार किया, उन्होंने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया और हार नहीं मानी जिसके चलते वह सीरीज के सभी अहम मौकों पर जीत हासिल करते चले गये और यह हमारे हारने की वजह बना।'

सुंदर-ठाकुर ने ऐसे खेला जैसे 50 मैच खेलकर उतरे हों
पोंटिंग (Ricky Ponting) ने गाबा में डेब्यू करने वाले वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी को देखकर कभी नहीं लगा कि वो अपना पहला मैच खेल रहे हैं।
उन्होंने कहा,'वाशिंगटन सुंदर ऐसे खेल रहे थे जैसे वो 50 मैचों के बाद यहां बल्लेबाजी करने उतरे हों, वो कभी भी मैदान से बाहर नहीं लगे। वहीं शार्दुल ठाकुर का भी यही हाल था, अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में उन्होंने सिर्फ 60 रन देकर 7 विकेट हासिल किये। मैं आईपीएल में लंबे समय तक भारत में रहा हूं तो मुझे पता है कि उनके पास टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, लेकिन जब आप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसे मंच पर उतरते हैं तो बात दूसरी हो जाती है। फिर भी उन्होंने यह करके दिखाया और वो सीरीज को जीतने के पूरे हकदार हैं।'

भारत की ए टीम से हारना हमारे लिये खतरे की घंटी
पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आगे बात करते हुए कहा कि हमारे लिये कड़वा सच यही है कि हम भारत की ए टीम से हारे हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिये परेशान करने वाला मामला है। हमने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार के बाद टीम में अहम खिलाड़ियों के न होने को लेकर छूट दी थी लेकिन इस बार आपको सोचना होगा कि आपकी पूरी फिट टीम भारत की अनफिट टीम से हार रही है और उसके सामने 2 मैचों में जीत हासिल करने के भी काबिल नहीं है।
उन्होंने कहा,' आप इसे भारत की ए टीम मान सकते हैं क्योंकि इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज यहां आ ही नहीं सके, रोहित शर्मा को भी आखिरी के 2 मैचों में जगह मिल सकी। हम बहुत मुश्किलों में है अगर हम इस बात पर ध्यान दें कि हम इंडिया की ए टीम के सामने 2 जीत हासिल करने के काबिल भी नहीं हैं। आप उनसे कुछ भी नहीं छीन सकते, उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है।'
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अब 14 फरवरी के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है जिसको लेकर पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि हमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है लेकिन बेहतर खेलने की जरूरत है। आपको वापसी करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications
