
एरॉन फिंच को कमान, शामिल हुए 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
विज्डन की ओर से जारी की गई इस टी 20 टीम में सबसे ज्यादा 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके अलावा रिटायरमेंट का लुत्फ उठा रहे हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन और मानसिक तनाव की वजह से ब्रेक से वापसी करने वाले ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल को शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, 2 भारतीय हुए शामिल
विज्डन की ओर से जारी की गई दशक की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम में 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विज्डन की टी20 टीम ऑफ डिकेड में विराट कोहली और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम नहीं हैं।
विज्डन ने कोहली के बारे में कहा, ' विराट कोहली की बात करें तो हो सकता है कि उनका घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में रिकार्ड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका औसत 53 का है, जो इस दशक में सर्वश्रेष्ठ है। उनकी निरंतरता उनकी स्ट्राइक रेट के साथ थोड़ा समझौता करती है, लेकिन वह फिर भी अच्छे रेट से स्कोर कर पाने में सफल रहते हैं।'

फिर नहीं मिली पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह, कुछ ऐसी ही विज्डन की टी20 टीम ऑफ डिकेड
विज्डन की ओर से जारी की गई टी20 टीम की लिस्ट में 3 ऑस्ट्रेलियाई, 2 भारतीय, 2 इंग्लिश, 2 अफगानी, 1 कीवी और 1 श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल है। विज्डन की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में एक बार फिर किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।
विज्डन दशक की टी-20 टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), कॉलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वाटसन, ग्लैन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विले, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।


Click it and Unblock the Notifications
