For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज अहमद पर लटकी तलवार, जानें कौन बन सकता है पाकिस्तान का नया कप्तान

नई दिल्ली। विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर तलवार लटकी हुई है और हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका की बी टीम से मिली 3-0 की हार के बाद तो सरफराज का कप्तानी से हटाया जाना पूरी तरह से तय माना जा रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रयोग के तौर पर सरफराज अहमद से टेस्ट की कप्तानी छीनकर पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अजहर अली को सौंपना चाह रहा है। वहीं टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह प्रयोग अगर सफल होता है तो सरफराज अहमद से जल्द ही वनडे और टी20 प्रारूप में कप्तानी छीनी जा सकती है।

खबरों के अनुसार पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक टीम के कप्तान के रूप में सरफराज अहमद के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान के सामाने अपनी बात रख दी है।

और पढ़ें: IND vs SA: तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिल रहे हैं 5000 टिकट मुफ्त, जानें कैसे ले सकते हैं आप

सूत्रों के अनुसार, मिस्बाह ने पीसीबी के सामने यह कहा है कि सरफराज टीम के कप्तान नहीं बने रह सकते। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण दौरे पर नए कप्तान को चुनने का जोखिम नहीं उठा सकते। इस बीच, सीमित ओवर के प्रारूप में कप्तान के लिए मोहम्मद हफीज का नाम सामने आ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रबंधन ऑस्ट्रेलियाई दौर पर युवा खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रहा है और अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो वे यह बहाना बना सकते हैं कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।

और पढ़ें: तो क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है, गांगुली इन तो धोनी आउट, जानें क्या बोले 'दादा'

इसके अलावा लिमिटेड ओवर फॉरमैट में ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को भी कप्तान बनाए जाने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है। खबरों के अनुसार मिस्बाह बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि सरफराज अहमद पाकिस्तान के कप्तान बने रहें, जबकि पीसीबी नहीं चाहता कि ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर टीम किसी नए कप्तान के साथ जाए।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 18:52 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+