VIDEO: वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने पर ऋषभ की मां ने क्या किया, पंत ने खुद बताया
नई दिल्ली: क्रिकेट और किस्तमत दोनों कितनी अनिश्चित हैं उसकी बानगी टीम इंडिया में शिखर धवन और ऋषभ पंत के रूप में देखने को मिल रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे धवन चोट के कारण अचानक बाहर हो गए और बाहर बैठे पंत को टीम में जगह बनाने का मौका मिल गया। ये वही पंत हैं जिनको विश्व कप टीम में ना चुने जाने पर क्रिकेट दिग्गजों ने ढांढस बंधाया था कि चलो कोई बात नहीं, आगे आपके पास बहुत विश्व कप खेलने के मौके आएंगे। लेकिन किसको पता था कि उनकी किस्मत इतना इंतजार करने के मूड में नहीं है और इसी विश्व कप में पंत अब टीम इंडिया में फिट हो चुके हैं।

पंत की नाटकीय एंट्री
अब भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथैंप्टन में अफगानिस्तान से होगा। यह वही रोज बाउल मैदान है जहां दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने अपने विश्व कप 2019 अभियान की शुरुआत की थी। अफगानिस्तान के साथ मैच की तैयारियों के मद्देनजर टीम इंडिया साउथैंप्टन में जमकर अभ्यास कर रही है। अब पंत भारतीय टीम में विश्व कप के 15 सदस्यों में से एक है। पंत को टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी मौका दे सकती है। फिलहाल यह देखा जाना है कि पंत को टीम में बतौर ओपनर शामिल किया जाता है या फिर नंबर चार पर खिलाया जाता है।
|
पंत की मां की प्रतिक्रिया-
इसी बीच पंत ने विश्व कप में अचानक चयन के बाद अपने जज्बातों को बयां किया है। बीसीसीआई के चहल टीवी पर युजवेंद्र सिंह चहल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उनका विश्व कप में चयन नहीं हुआ था तो उन्होंने उसका कारण अपने प्रदर्शन में ही कमी को माना था और बाद में काफी मेहनत की थी। लेकिन जब शिखर धवन के बैकअप के रूप में उनको विश्व कप में खेलेने का मौका मिला तो उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं नहीं रहा और वे सीधे मंदिर गईं जहां पर उन्होंने खूब पूजा-अर्चना की। इस दौरान पंत ने यह भी बताया कि उनका परिवार पंडित है और पूजा-पाठ करता रहता है। इस वीडियो को आप ट्वीट पर दिए लिंक पर जाकर देख सकते हैं-

इंडिया को जिताने का सपना
पंत ने इस दौरान टीम इंडिया को विश्व कप जिताने का भी प्रण लिया और कहा कि सबका सपना है कि इंडिया को जिताना है। आपको बता दें कि शिखर धवन की चोट को छोड़ दिया जाए तो विश्व कप में अब तक भारतीय टीम का अभियान शानदार तरीके से जारी है। टीम इंडिया अब तक अपने शुरुआती चार लीग मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर चुकी है जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण धुल गया था।
अफगानिस्तान के खिलाफ सचिन और लारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
