For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने ऋषभ पंत को बताया मैच विनर, कहा- ध्यान से करना होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिये पिछला कुछ समय मुश्किलों भरा रहा है। जहां एक साल पहले यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बन गया था वहीं उनके खराब शॉट सेलेक्शन और फॉर्म से जूझने के चलते उन्हें इस साल बहुत सीमित मौका मिला और वो भी सिर्फ टेस्ट प्रारूप में। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिये केएल राहुल ने न सिर्फ मध्यक्रम में बल्लेबाजी संभाली बल्कि विकेटकीपिंग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला। केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन ने इस खिलाड़ी के लिये चुनौतियों को और मुश्किल बना दिया जिसकी बदौलत वह सिर्फ टेस्ट प्रारूप में खेल सके और पूरे दौरे पर बेंच पर बैठे रहे।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने भारत-पाक खिलाड़ियों से चुनी ऑल टाइम टेस्ट 11, कप्तानों से भरी है टीम

ऋषभ पंत को उनकी जबरदस्त प्रतिभा के चलते पूर्व कप्तान एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है हालांकि गलत समय पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकने की आदत के लिये उनकी आलोचना भी की जाती है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम मैनेजमेंट ने बेंच पर ही सही लेकिन ऋषभ पंत को साथ रखकर अच्छा किया है।

और पढ़ें: माइकल क्लॉर्क ने चुने क्रिकेट इतिहास के 7 महानतम बल्लेबाज, 2 भारतीय शामिल

पंत को संभालकर करना होगा इस्तेमाल

पंत को संभालकर करना होगा इस्तेमाल

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट ने न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत में भरोसा दिखाकर अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैनेजमेंट को पंत का इस्तेमाल संभलकर करना होगा क्योंकि वह एक मैच विनर हैं।

उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से उनके करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना तो गया लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। टेस्ट सीरीज में पंत की वापसी हुई लेकिन यह प्रभावी नहीं थी।

ऋषभ पंत एक मैच विनर हैं

ऋषभ पंत एक मैच विनर हैं

दीप दासगुप्ता ने टीम मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहा है, मेरी नजर में पंत मैच विनर हैं और उन पर भरोसा जताकर मैनेजमेंट ने अच्छा काम किया है।

दासगुप्ता ने कहा, 'पंत में भरोसा जताकर टीम प्रबंधन ठीक कर रहा है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। वह मैच-विनर हैं, या यूं कहें कि उनमें मैच-विनर बनने की क्षमता है। उनमें बहुत आत्मविश्वास है। हालांकि भारतीय टीम को उनके साथ थोड़ा संभलकर रहना होगा। देखिए, उन्हें टीम प्रबंधन ने उन्हें चुना लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वह बेंच पर बैठे रहे और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।'

खेल सुधारने के लिये पंत को खेलना चाहिये घरेलू क्रिकेट

खेल सुधारने के लिये पंत को खेलना चाहिये घरेलू क्रिकेट

इस दौरान दीप दासगुप्ता ने कहा कि बाकी खिलाड़ियों की ही तरह ऋषभ पंत को भी अपने खेल पर काम करने की जरूरत है। इसके लिए घरेलू क्रिकेट उनके लिये मददगार साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो क्या होगा। उन्हें नेट्स में भी ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा। आम तौर पर जो लोग मैच में खेलते हैं उन्हें नेट्स में भी बहुत मौके मिलते हैं और अगर मिलते भी हैं बेस्ट बोलर्स नहीं। ऐसे में पंत को घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये ताकि खेल में सुधार कर टीम में वापसी कर सकें।'

Story first published: Friday, April 10, 2020, 15:12 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+