For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत का रहा '17 नंबर' से खास कनेक्शन, जानिए कैसे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जीत का शाॅट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बल्ले से निकला, जिन्होंने आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल की गेंद पर चौका जड़कर जीत दिला दी। पंत के बल्ले से नाबाद 17 रन निकले जिसमें दो चाैके शामिल रहे। हालांकि खास बात यह रही कि पंत का इस मैच में '17 नंबर' से खास कनेक्शन रहा।

दरअसल, मैच के दाैरान पंत का अजब संयोगा बना। पंत अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 2017 में खेला था, जबकि इस मैच में उनके बल्ले से 17 गेंदों पर 17 रन निकले। वहीं पंत की जर्सी का नंबर भी 17 ही है। ऐसे में पंत के लिए 17 नंबर के लिहाज से यह मैच काफी खास बन गया। पंत ने आखिरी ओवर में भारत को जीत दिलाने का काम किया। 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने विकेट गंवा दिया था। ऐसे में भारत आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी। पंत के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : डगआउट में बैठे सिराज को रोहित ने जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

न्यूजीलैंड के लिए 20वां ओवर मिचेल फेंकने आए। उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी और अगली गेंद पर डेब्यूटेंट वेंकटेश अय्यर ने शानदार चौका जड़ दिया। हालांकि अगली ही गेंद पर वेंकटेश ने अपना विकेट भी गंवा दिया। इसी के साथ मैच थोड़ा रोमांचक बन गया। फिर मिचेल ने एक और वाइड डाली और अगली गेंद पर अक्षर ने सिंगल लेकर पंत को स्ट्राइक दे दिया। उनके सिंगल लेते ही पंत स्ट्राइक पर आ गए थे। उन्होंने यहां मिचेल की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेला और चाैका लगाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली। अब दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रांची में शुक्रवार को खेला जाएगा।

पंत 25 टेस्ट, 18 वनडे और 39 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम 1549, वनडे में 529 और टी20 में 607 रन दर्ज है।

Story first published: Thursday, November 18, 2021, 16:07 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+