महान भारतीय कप्तान का दावा, 'सभी फार्मेट में भारत की समस्याओं का समाधान हैं ऋषभ पंत'
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज ऋषभ पंत के करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। एक ऐसे समय में जब पंत को लेकर इतनी बातें हो रही, तब एक और खराब प्रदर्शन उनको सीधा लंबे समय के लिए टीम से बाहर कर सकता है। इसी बीच इस बड़ी सीरीज से पहले पंत को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का सपोर्ट मिला है। अपने खराब शॉट सेलेक्शन के चलते आलोचकों के रडार पर पंत का बचाव दादा ने किया है।

'पंत को लेकर ये समझना जरूरी..'
'पंत के शॉट्स सेलेक्शन को लेकर काफी बातें हो रही हैं लेकिन सबको ये जरूर समझना होगा कि वह सीखेंगे और समय के साथ बेहतर होते जाएंगे,' गांगुली ने यह बात टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में कही है। पूर्व कप्तान का कहना है- 'पंत के पास युवा बैटिंग टीम है और उन सबको कप्तान से काफी सपोर्ट की जरूरत है, इस लिस्ट में टॉप पर पंत होंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी एंट्री जबरदस्त रही है और मेरे लिए, वह सभी फार्मेट में भारत की समस्या का समाधान हैं। वह मैच विनर हैं जो भारत के लिए लंबे समय तक खेल कर सकते हैं।'

मिला 'दादा' का साथ-
पंत ने हाल ही में सम्पन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दो मैचों में 19 और 4 रनों का योगदान दिया था। विश्व कप 2019 के बाद से पंत टीम प्रबंधन के लिए पहली पसंद के विकेटकीपर रहे हैं क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को फिलहाल क्रिकेट से अनुपलब्ध करार दिया है।
टीम इंडिया से जुड़े सदस्य पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, जांच में सामने आया सच

'फैसला देने के लिए कूद पड़ते हैं लोग'
वहीं, गांगुली ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के नतीजों को ज्यादा तूल देने से इंकार किया है उन्होंने कहा है- 'भारत ने घर में अंतिम टी-20 सीरीज कंगारूओं के खिलाफ खेली थी और नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे हैं लेकिन खेल में यह सब चलता है। दक्षिण अफ्रीका को उसके पलटवार करने के लिए क्रेडिट देना होगा। अगले साल टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है ऐसे में यह स्वाभाविक है कि कई लोग टीमों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी राय और फैसला देने में कूद पड़ें।' गांगुली ने कहा कि भारत के लिए अहम यह है कि विराट कोहली इन सबके बीच अपने आपको शांत बनाए रखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
