ऋषि कपूर चाहते हैं, IPL में खेलें पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोले 'हम बड़े लोग हैं...'
नई दिल्ली। एक बार फिर से बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा कहा है जिस पर बवाल मच सकता है। इस बार उनके निशाने पर कोई सियासी दल या विशेष टिप्पणी करने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि इस बार उनके निशाने पर आईपीएल है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर
हिंदी सिनेमा के इस प्रख्यात अभिनेता ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भी शामिल किया जाना चाहिए। ऋषि कपूर ने इस बारे में एक ट्वीट किया है।
|
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम पर भी विचार करें
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को भी आईपीएल मैं मौका मिलना चाहिए, आपको दुनिया भर के खिलाड़ी मिले, अफगानिस्तान के खिलाड़ी पदार्पण कर रहे हैं, मेरा आग्रह है कि कृपया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम पर भी विचार करें।

राशिद खान और मोहम्मद नबी
आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल में दो अफगानी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है,दस सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब आईपीएल में कोई अफगानी खिलाड़ी खेलेगा। इन दोनों खिलाड़ी के नाम हैं राशिद खान और मोहम्मद नबी, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

भारतीयों बड़प्पन दिखाना चाहिए
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में भारत और पाकिस्तान के बीच के मतभेदों को एक तरफ रखते हुए लिखा है कि भारतीयों बड़प्पन दिखाना चाहिए, उन्होंने ट्वीट किया 'फिर मैच होगा, हम बड़े लोग हैं, प्लीज'

हैदराबाद ने बेंगलुरु को 35 रनों से हराया
मालूम हो कि आईपीएल 10 का आगाज 5 अप्रैल को हो गया, हैदराबाद में धूम-धड़ाके के साथ आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसके बाद ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 35 रनों से हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications