अजीत आगरकर को पड़ी फटकार, 'एम एस धोनी के सामने तुम्हारी हैसियत ही क्या है?'
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस समय बल्ले से खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। टी20 में धोनी के औसत प्रदर्शन के बाद उनकी फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बड़े से बड़े खिलाड़ी धोनी की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एम एस धोनी की धीमी बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि अगर धोनी के प्रदर्शन में सुधार नहीं दिखता तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उनका विकल्प खोजना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा धोनी वीवीएस लक्ष्मण और अजित आगरकर के निशाने पर भी आए थे।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए एक इंटरव्यू में अजीत आगरकर ने धोनी की टी-20 फरफॉर्मेंस पर बात की और कहा कि टी-20 में अब भारत को और विकल्पों के बारे में सोचना चाहिए। अजीत आगरकर के इस बयान का पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। किरमानी ने कहा, 'कुछ खिलाड़ी जो कभी टीम के हिस्सा थे और अब रिटायर हो गए हैं वो धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम में नहीं चाहते। मुझे नहीं पता कि इसकी वजह क्या है। अगरकर जैसा खिलाड़ी धोनी को टी20 क्रिकेट छोड़ने की बात कह रहा है। अजीत आगरकर की धोनी के सामने हैसियत ही क्या है?'
किरमानी ने कहा कि धोनी ने विराट के लिए टी20 और वनडे में कप्तानी छोड़कर सही निर्णय लिया था। धोनी को पता है कि उन्हें कब और क्या फैसला लेना है। धोनी ने टीम को कई मैच जिताएं ऐसे में अगर एक दो मैचों में वे रन नहीं बनाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं हुआ कि उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। टीम इंडिया को धोनी की जरूरत है।
इसे भी पढ़ेंः- इस भारतीय क्रिकेटर ने कहा- श्रीलंका के खिलाफ धोनी को बाहर रखें, किसी और को दें मौका
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
