For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Road safety World Series: फाइनल मैच में गरजे युसुफ-युवराज, श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का लक्ष्य

Road Safety World Series 2021 final Yuvraj Singh Yusuf Pathan fifties helped India legends to Set target of 182 runs: नई दिल्ली। सड़क दुर्घटना से बचने के लिये बनाये गये नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिये खेली जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आज फैन्स को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये 2011 विश्व कप फाइनल मैच का रिक्रिएशन देखने को मिल रहा है। तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी वाली श्रीलंका लीजेंडस ने रोड सेफ्टी सीरीज के फाइनल मैच में एक बार फिर से टॉस जीतने का काम किया और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिलशान के लिये इस टूर्नामेंट में यह लगातार 8वां मौका था जब उनकी टीम ने टॉस जीतने का काम किया हो।

वहीं टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने शानदार शुरुआत की और भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुकर के बल्ले को खामोश रखने में कामयाब रहे। श्रीलंका की टीम ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी करते हुए पहले वीरेंदर सहवाग (10) और फिर एस बद्रीनाथ (7) का विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: फाइनल मैच में विराट सेना पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 40 प्रतिशत मैच फीस

जल्दी विकेट गिरने के चलते भारतीय टीम की रन गति पर भी असर पड़ा और वह उस गति से रन नहीं बना सके जिसके लिये वह जाने जाते हैं। सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के साथ 43 रनों की साझेदारी की और पारी को संभालने का काम किया, हालांकि परवेज महरूफ ने सचिन तेंदुलकर को कैच कराकर वापस भेजने का काम किया।

हालांकि यहां से युवराज सिंह और युसुफ पठान ने पारी को संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 47 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी कर भारतीय स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिये 4 चौके 4 छक्के के दम पर 60 रनों की पारी खेली तो वहीं पर युसुफ पठान ने 36 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों के दम पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, लीग से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

वहीं इरफान पठान ने 3 गेंदों में 8 रन बनाकर भारतीय टीम के स्कोर को 181 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया जिसके चलते श्रीलंका टीम को इस फाइनल मैच में जीत के लिये 182 रनों की दरकार है। आपको बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान यह पहला मौका है जब किसी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 180 रनों के टारगेट को पार करने का काम किया है।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 21:13 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+